खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
कोविड : तीसरी लहर से बचाव के लिए अगले तीन
महीने बेहद अहम : स्वास्थ्य मंत्रालय
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
कोविड : तीसरी लहर से बचाव के लिए अगले तीन
महीने बेहद अहम : स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली । नवरात्र के साथ शुरू हो रहे त्योहारी सीजन को
देखते हुए सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए
अगले तीन महीने को अहम बताया है और लोगों से भीड़-भाड़ से बचने
और कोरोना उचित व्यवहार के पालन का अनुरोध किया है। नीति
आयोग के सदस्य और कोरोना टीकाकरण पर गठित उच्च स्तरीय
टास्क फोर्स के प्रमुख डाक्टर वीके पाल के अनुसार 71 फीसद
जनसंख्या को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल जाने के
बावजूद तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के
संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना संक्रमण के मौजूदा
आंकड़े पेश करते हुए कहा कि संक्रमण की स्थिति फिलहाल भले ही
नियंत्रण में दिख रही हो, लेकिन जरा सी भी लापरवाही से यह बिगड़
सकती है। उन्होंने नवरात्र से लेकर 31 दिसंबर तक त्योहारों और
उत्सवों की सूची देते हुए कहा कि इस दौरान लोगों के बड़ी संख्या में
बाहर निकलने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने की संभावना है।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...