खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव
जोधपुर । सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट में 5 नए जज की नियुक्ति की सिफारिश केन्द्र सरकार से की है। इनमें 4 वकील व एक न्यायिक सेवा अधिकारी हैं। वकीलों में जोधपुर से कुलदीप माथुर व रेखा बोराणा और जयपुर से मनीष शर्मा व समीर जैन
शामिल हैं। न्यायिक सेवा की अधिकारी शुभा मेहता का नाम भी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इससे पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार से कर चुका है। इनके अतिरिक्त ये 5 नाम और भेजे गए हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट में जज के कुल 50 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 38 स्थायी व 12 अतिरिक्त जज के पद हैं। वर्तमान में 21 पद पर जज कार्यरत हैं। शेष पद रिक्त चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तीन दिन तक चली बैठक में देश के छह हाईकोर्ट में 23 न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। या है कॉलेजियम सिस्टम सुप्रीम कोर्ट ने 1993 में 9 जजों की बेंच ने आदेश पारित किया और कॉलेजियम सिस्टम की शुरुआत की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चीफ जस्टिस के अलावा
चार सीनियर मोस्ट जज होते हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजता है। कॉलेजियम प्रणाली यह न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण की प्रणाली है, जो सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के माध्यम से
विकसित हुई है, न कि संसद के अधिनियम या संविधान के प्रावधान के द्वारा। सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों में जजों की नियुक्ति तथा तबादलों का फैसला भी कॉलेजियम ही करता है। देश के 24 उच्च न्यायालयों में 41 प्रतिशत से अधिक जजों के पद खाली हैं। पूरे देश में जजों के 1079
पद स्वीकृत हैं, लेकिन उसकी तुलना में अभी केवल 632 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...