खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर : युवक ने फंदा लगाकर जान दी, भाई ने शॉपकीपर पिता-पुत्र पर आरोप लगाया
बीकानेर। बीकानेर में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आशय की रिपोर्ट नयाशहर पुलिस थाना में दी गई है। मृतक के भाई रामपुरा बस्ती गली नंबर 9 निवासी दिलीप पुत्र मोहनलाल ने रिपोर्ट में पिता-पुत्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई मंगेश उम्र 35 वर्ष हमारे साथ ही रहता था। वह पंचशती सर्किल स्थित एमई 2 नायक कॉस्मेटिक की दुकान में पिछले 13-14 वर्षों से काम करता था। इस दौरान उसके द्वारा कई बार दुकान मालिक को वेतन बढ़ाने की बात कही तो दुकान मालिक योगेश व उसके पिता ने उसके भाई मंगेश को धमकाया व पुलिस में पकड़वा देने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर मंगेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच एएसआई महावीर सिंह कर रहे हैं।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...