खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
झाड़ - फूंक, साफ-सफाई के बाद पटवार घरों में लौटेगी रौनक
वार्ता के बाद 6 महीने पुरानी
पटवारियों की हड़ताल खत्म
■
जयपुर । पिछले 6 माह से पटवार
मंडलों का कार्य बहिष्कार करके बैठे
प्रदेशभर के 5 हजार पटवारियों की आज
हड़ताल खत्म हो गई। मुख्यमंत्री निवास
पर चली करीब एक घंटे की बैठक के
बाद पटवारियों की मांगों पर चर्चा करते
हुए सहमति बनी, जिसमें पटवारियों को
हार्ड ड्यूटी अलाउंस बढ़ाने और वरिष्ठ
पटवारी के पद बनाने की बात कही।
हालांकि जिस मांग के लिए पटवारियों ने
इतनी लंबी हड़ताल की थी, उसमें से एक
मांग पूरी नहीं हो सकी। पटवारियों के
आंदोलन के खत्म होने के साथ ही
आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। जहां
गांवों में जमीनों की पैमाइश से लेकर
नामांतरण खोलने जैसे काम अटके पड़े
थे। वहीं शहरों में आमजन के जाति प्रमाण
पत्र, ईडल्यूएस सर्टिफिकेट, मूल निवास,
गिरदावरी सहित अन्य कार्य अटक रहे थे।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के साथ
मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे पटवार संघ के
पदाधिकारियों ने करीब एक घंटे तक
मुख्यमंत्री से वार्ता की। वार्ता में ग्रेड-पे
बढ़ाने और पदोन्नति के नियमों में
शिथिलता देने की मांग रखी थी। हालांकि
ग्रेड-पे बढ़ाने के बजाए सरकार ने
पटवारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस में 50
फीसदी बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी।
ग्रेड-पे बढ़ाने के मामले में सरकार ने एक
कमेटी बनाने और उसकी 3 माह में रिपोर्ट
देने की बात कही है। पटवारियों की ओर
से जो आंदोलन फरवरी में किया गया था
और जिन पटवारियों पर आंदोलन के
दौरान मुकदमे दर्ज हुए थे उन्हे वापस लेने
की मांग की थी।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...