खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
आरटीआई की महत्ता बताई
राष्ट्रीय सूचना का अधिकार आजाद मिशन की आज रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सोशल मीडिया के"meet"एप पर वर्चुअल मीटिंग हुई। मीटिंग का अजेंडा था। आरटीआई की धारा-4 का पालन करवाना और आरटीआई एशोसिएशन की कार्यकारिणी का प्रत्येक जिला व खण्ड स्तर पर विस्तार करना। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज कुमार सागर ने उत्तर प्रदेश,बिहार,राजस्थान,गुजरात, हरियाणा,पंजाब आदि राज्यो में संगठन को बढ़ाने के लिए अभियान चलाने व लगातार जुड़ रहे सदस्यों को संगठित रूप से सूचना का अधिकार अधिनियम की घारा-4 का जनहित में प्रचार-प्रसार करने के लिए जानकारी दी।संगठन के राजस्थान से बीकानेर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने सन-2016-17 में आरटीआई की धारा-4 पर लगाई गई रिट पर संज्ञान लेते हुए आदेश दिया था कि सभी प्रशासनिक विभाग अपने विभाग की वेवसाइट पर लोक सेवको के काम-काज,वेतन से सम्बंधित ब्यौरा,चल-अचल सम्पति का ब्यौरा, जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एवं इन पर लगने वाला बजट जैसी सभी जानकारियां अपलोड करे।लेकिन राज्य एवं केंद्र सरकारे अभी तक इस आदेश की पूर्णतया पालन नही कर पा रही हैं।जिससे आमजन को वास्तविक आंकड़ो की जानकारी नही मिल पाती हैं।तब जनता को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन करके ये जानकारियां जुटानी पड़ती हैं।जिसमे समय और धन का अपव्यय होता हैं, यदि सभी विभाग अपनी-अपनी जानकारियां अपलोड करदे तो घर बैठे ही जनता को समस्त सूचनाएं मिल सकती हैं।अतः आजाद मिशन पूरे देश मे धारा-4 का पालन करवाने का प्रयास करेगा। वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय संयोजक विपिन त्यागी,धर्मेंद सिंह, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष राम सिंह,जोधपुर से जय प्रकाश आदि गणमान्य आरटीआई सदस्यों ने भाग लिया।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...