खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
अमर गीतों के रचयिता थे पंडित भरत व्यास
--------------
नवकिरण सृजन मंच और कादम्बिनी क्लब द्वारा पंडित भरत व्यास को ऑनलाइन श्रद्धासुमन अर्पित
नवकिरण सृजन मंच और कादम्बिनी क्लब द्वारा हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतकार और बीकानेर के जाए जन्में पंडित भरत व्यास को उनकी पुण्यतिथि पर ऑनलाइन श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इस अवसर पर नवकिरण सृजन मंच के अध्यक्ष और कादम्बिनी क्लब के संयोजक प्रोफेसर डॉ .अजय जोशी ने कहा कि पंडित भरत व्यास हिंदी फिल्मों में साहित्यिक दृष्टि से श्रेष्ठ और अमर गीत लिखने वाले गीतकार थे। सह संयोजक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि भरत व्यास जी ने केवल बीकानेर वरन पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। कवि कथाकार श्री राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि पंडित जी ने अपने गीतों के माध्यम से देश प्रेम और भाई चारे का संदेश दिया। मुक्ति और साझी विरासत के श्री राजेन्द्र जोशी ने कहा कि उनके गीत आजकल चलने वाले भाषाई घाल मेल की बजाय शुद्ध हिंदी में संदेशप्रद और लय बद्ध थे।इस अवसर पर भरत व्यास जी की भतीजी और फ़िल्म अभिनेता बी. एम. व्यास की पुत्री श्रीमती यामिनी जोशी ने कहा कि उनमें एक कवि की मानवीय संवेदनाऐं विद्यमान थी।सखा संगम के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि उनके गीतों और संगीत का संकलन कर युवा पीढ़ी के लिए उपयोगी शोध किया जाना चाहिए। डॉ. रेणुका व्यास नीलम ने कहा कि व्यासजी का हिंदी गीत साहित्य में अतुलनीय योगदान रहा है। आयोजन में श्री मोहन लाल जांगिड़,डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. एस. एन. हर्ष,ज्योति वधवा रंजना,श्री एन. डी. रंगा,व्यास योगेश राजस्थानी,डॉ. कृष्णा आचार्य, कृष्णा वर्मा,डॉ. प्रकाश चंद्र वर्मा,श्री पुखराज सोलंकी,श्री कासिम बीकानेरी, श्री मुनीन्द्र अग्निहोत्री,सरिता पारीक, इला पारीक, नीलम पारीक,श्री हेम चंद बांठिया,डॉ. महेंद्र चाडा,श्रीमती कांता चाड़ा आदि सहित प्रमुख साहित्यकारों, समाज सेवियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित भरत व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व के विविध आयामों और फ़िल्म जगत को उनके द्वारा दिये गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...