खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर से खबर : कपिल मुनि धाम में आग से आक्सीजन कंसंट्रेटर्स जले
बीकानेर। कपिल मुनि के धाम श्रीकोलायत जी में उस समय लोग सकते में आ गए जब मुख्य चिकित्सा कार्यालय में आग से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जलने की सूचना आग की तरह फैलती लोगों तक पहुंची। सीएमएचओ कार्यालय बीकानेर के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में वहां रखे पांच में से दो ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जल कर राख हो गये। जबकि बाकी के कंसन्ट्रेटर भी काफी प्रभावित हुए। पता चला है कि वहां और भी कंसन्ट्रेटर भेजे जाने थे किंतु पहले केवल पांच ही भेजे गए। इस लिहाज से तो न भेजे गए बाकी कंसन्ट्रेटर जलने से बच गए। बताया जा रहा है कि कोलायत खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएचए भर्ती चल रही थी तभी अचानक आग लग गयी। जिसमे में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जल गए। आग पर काबू कर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर को बाहर निकाला गया।
✍🏻
based on खुलासा व मीडिया
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...