खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
चार लोग बेच रहे थे बछड़े का मांस, दो राउण्डअप, दो फरार
घर में बेच रहे थे बछड़े का मांस पुलिस ने दो को किया राउंडअप, दो हुए फरार
श्रीगंगानगर ( जैतसर )। पुलिस ने जीव रक्षा बिश्नोई सभा और गोरक्षा दल ने सूचना पर दो लोगों को बछड़े का मांस बेचते राउंडअप कर लिया गया। जिले के जैतसर इलाके के गांव सरदारगढ़ में रविवार को पुलिस ने सूचना पर एक घर में दबिश दी और बछड़े का मांस बेचते दो लोग राउण्डअप किए। जबकि दो अन्य फरार हो गए। इससे पूर्व दल की सूचना पर पुलिस दल ने जाल बिछाया और सूचना को तस्दीक किया गया। सत्यापन होने पर कार्रवाई की गई।
जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने दिया परिवाद
जीव रक्षा बिश्नोई सभा और गोरक्षा दल के सदस्यों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि गांव सरदारगढ़ में कुछ लोग गाय का मांस बेच रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीआई मदन बिश्नोई मौके पर पहुंचे तो एक घर में चार लोग मांस बेचते मिले।
इन लोगों में से दो को धर दबोचा जबकि दो अन्य फरार हो गए। दोनों आरोपियों को राउंडअप किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली की गांव सरदारगढ में कुछ लोगों ने बछड़े को काटा व काटने के बाद गांव के लोगों को मास बेच रहे हैं। पुलिस थाना के सीआई मदन बिश्नोई मौके पर पहुंचे व आरोपियों के घर दबिश दी। दो आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए व पुलिस ने दो को राउंड अप कर लिया।
आरोपियों को लेकर थाने पहुंची पुलिस
पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। उनसे अन्य आरोपियों की जानकारी ली जा रही है। जीव रक्षा बिश्नोई सभा के सदस्यों ने पुलिस थाना में पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए लिए परिवाद दिया है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
पशुपालन विभाग के दल से करवाई जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को राउंड अप करने के साथ ही पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर बुलवाया तथा इस मांस की जांच करवाई है। विभाग ने मौके से जरूरी जानकारियां एकत्र कर ली है।
✍🏻
खुलासा
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...