*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
‘हर घर तुलसी’ अभियान प्रारम्भ, पोस्टर विमोचित-बांटे पौधे
बीकानेर, 5 जून। विप्र फाउण्डेशन शहर, गंढड़िया जोशी ट्रस्ट और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान् में चलाए जाने वाले ‘हर घर तुलसी’ अभियान की शुरूआत शनिवार को उस्ता बारी के बाहर स्थित जोशियों की बगीची में हुई।
इस दौरान अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा तुलसी के 201 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू, उप वन संरक्षक वीरेन्द्र सिंह जोरा तथा सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।
अनिल कल्ला ने कहा कि औषधीय महत्व के अधिक से अधिक पौधों का घर-घर रोपण किया जाना चाहिए। इसके लिए संस्था द्वारा चलाया गया अभियान सराहनीय है। इसे जन-जन का अभियान बनाया जाना चाहिए। किराडू ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। इनमें भरपूर औषधीय गुण होते हैं।
अभियान संयोजक गिरधर जोशी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर अभियान की सांकेतिक शुरूआत की गई। वर्षा के मौसम के दौरान इस अभियान में तेजी लाई जाएगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल जादूसंगत, अशोक गहलोत फैन्स क्लब के गौरव व्यास, ओमप्रकाश जोशी, नरेश जोशी, रघु जोशी, बल्लू जोशी, राजकुमार जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, वैभव जोशी, आशीष जोशी, मिंटू जोशी और गोपाल जोशी ने पौधारोपण एवं वितरण से जुड़ी व्यवस्थाएं संभाली।
*विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय छात्रावासों में किया पौधारोपण*
बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डाॅ. समित शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को विभाग के राजकीय छात्रावासों में स्थानीय मौसम तथा जलवायु के अनुसार शीघ्र बढ़ने वाले दीर्धायु छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए गए और इनकी निरन्तर देखरेख के लिए सभी छात्रावास अधीक्षकों एवं कार्मिकों को पाबंद किया गया।
विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार ने बताया कि जिले के डाॅ. बी. आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास, बीकानेर, लूणकरनसर, श्रीडूगरगढ, देशनोक, नोखा, कोलायत, दियातरा, बज्जू, खाजूवाला, पूगल एवं सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास, बीकानेर, महाविद्यालय स्तरीय राजकीय कन्या छात्रावास बीकानेर व राजकीय आदर्ष देवनारायण छात्रावास आदि में पौधारोपण किया गया।
इस दौरान आंवला, अमरूद, बेर, शीशम, अनार, गूलमोहर, नीम आदि पौधे लगाए गए। छात्रावास अधीक्षक मीनू डाबी, श्रवण कुमार विश्नोई, महेन्द्र जाट, भरतदान, श्यामसिंह, जुगल सिंह, मालचन्द आदि द्वारा पौधारोपण किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, राजकीय कन्या महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास आदि में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति जागरुक रहे तथा इस दिशा में प्रभावी कार्य हों। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...