*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में घूमता आईना : जल्दी करो 10 बज गए, ये तो कंपलसरी है...
घूमता आईना टीम को शुभचिंतकों ने आज कुछ जगह आने का न्यौता दिया लेकिन,...
कोरोना से बचाव के हेतु फिजिकल घूमना संभव नहीं। फोटो शार्ट वीडियो ( नाम व निजी आक्षेप न हो) व संक्षिप्त विवरण देंगे तो संभव। इसका संकेत बीती सीरिज में दे चुका हूं 🙏
- मोहन थानवी
बीकानेर
बीकानेर में मंगलवार को घूमता आईना के साथ-साथ लोगों ने भी देखा पुलिस बहुत सख्ती बरत रही है। आज सुबह 11:00 बजे के बाद से ही बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस कर्मियों ने टोकना और समझाना शुरू कर दिया जबकि बाजार से अथवा अपने अन्य कार्य स्थलों से घरों को लौट रहे या घरों से कार्य स्थलों की ओर जा रहे लोगों को भी समय पर सभी काम करने की समझाइश दी गई उसी से 12:00 बजे से पहले पहले ही दाऊजी मंदिर से कोटगेट, सट्टा बाजार, स्टेशन रोड, कोयला गली, केईएम रोड से बोथरा कॉम्प्लेक्स, रेलवे पश्चिमी द्वार से रेलवे क्लब, अंबेडकर सर्किल सहित बाजारों की मुख्य सड़कों पर लगभग वीरानी दिखी। दोपहर के 12 बजने से पहले ही अधिकांश जगहें बेवजह घूमने वालों से मुक्त दिखाई दे रही है। इससे पूर्व बाजार में जिन दुकानों को 11:00 बजे तक खोलने की अनुमति है, उन दुकानों पर पिछले दिनों के रवैए को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने आज सुबह 10:00 बजे के बाद ही दुकान समेटने के लिए प्रेशर डालना आरंभ कर दिया। बाजार में पहुंचे ग्राहक इस माहौल को देख और समझ खुद ही खरीदारी जल्दी-जल्दी करने लगे। दुकानों से सामान लेते हुए लोग यह कहते सुने गए कि जल्दी करो 10:00 बज गए हैं। ऐसा केवल एक बाजार में नहीं हुआ। फड़ बाजार केईएम रोड कोटगेट और इससे इतर शहर के दूरदराज के इलाकों में जहां दुकाने इतनी घनत्व में नहीं है वहां भी पुलिसकर्मियों ने समय रहते ही दुकानें बंद कर अपने अपने घरों को पहुंच जाने का संदेश देते हुए समझाइश की। हमने देखा कि अधिकांश लोग गाइडलाइन की पालना खुद भी कर रहे हैं और दूसरों को भी इसकी नसीहत देते देखे गए। कतिपय लोग ऐसे भी थे जो गाइडलाइन को धता बताने में चूक नहीं रहे थे। हमने ऐसे लोग प्रायः फड़ बाजार की दुकानों की कतार में पहले मैं पहले मैं की भावना से आगे बढ़ने को उद्यत देखे। मगर, यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने नरमाई से समझाइश कर गाइडलाइन की पालना करवाई। बैंक की कतार में एक दूसरे से पर्याप्त दूरी में बनाए रखने वाले लोग भी दिखे। हमने वहीं लोगों को यह भी कहते सुना कि भैया दूर दूर खड़े रहने से न केवल खुद की भलाई है बल्कि अपने परिवार अपने मोहल्ले अपने शहर के साथ-साथ पूरे राज्य और देश की भलाई है। कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए ऐसा करना ही अच्छा है। मास्क लगाना 2 गज की दूरी रखना और बार-बार हाथ धोना यह तो कंपलसरी है ही। दूसरी ओर आज जिन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है वहां भी है तय समय से कुछ पहले ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। आज कुल 28 केंद्रों पर 18प्लस और 14 सेंटरों पर 45+ आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इनमें पीबीएम अस्पताल के एक और दो नंबर सेंटर पर 18+ लोग स्व अनुशासित और गाइडलाइन की पालना करते देखे गए। बीते 2 दिनों की अपेक्षा 18 प्लस के लोगों में आज हड़बड़ी और मेरा नंबर कब आएगा वाली स्थिति दिखाई नहीं दी। इसका कारण यह भी रहा कि बीते 2 दिनों में लगभग सभी को अनुभव हो गया कि स्लॉट लेने के लिए वेबसाइट देर शाम खुल रही है और स्लॉट लेने पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...