*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
धरती के वातावरण में घुसने के बाद टूटा उल्कापिंड, लोग बोले-
ऐसा लगा पृथ्वी का अंत आ गया
नई दिल्ली। धरती के वातावरण में
एक उल्कापिंड के टूटने से एक कुछ
सेकेंड्स के लिए बेहद तेज रोशनी
अमेरिका से लेकर कनाडा तक के कुछ
शहरों में देखने को मिली। सोशल मीडिया
पर सोनिक बूम नाम की इस प्रक्रिया का
वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमेरिका
के मीटियॉर सोसाइटी की रिपोर्ट के
अनुसार, ओंटारियो, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन,
मैरीलैंड, वर्जिनिया जैसे कई शहरों से
लगभग 150 लोगों ने रिपोर्ट किया कि
उन्हें एक बहुत तेज आवाज सुनाई दी
मानो उनके घर की छत पर पेड़ जैसी कोई
भारी चीज गिर गई हो। कई लोग सोशल
मीडिया पर काफी घबराए थे और इन
लोगों ने अपने कमेंट्स और पोस्ट्स में ये
भी कहा कि ऐसा लगा जैसे दुनिया का
अंत हो गया हो। वही बेका गनर नाम की
महिला न्यूयॉर्क में अपने कुत्तों को टहला
रही थी जब उन्होंने गलती से अपने फोन
के कैमरे में उल्कापिंड को टूटने से पहले
कैद कर लिया था। उन्होंने अपने फेसबुक
पोस्ट में लिखा कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए.
शायद अपनी जिंदगी में दोबारा ऐसी चीज
देखने का मौका ना मिले। नासा के
उल्कापिंड एन्वॉयरमेंट ऑफिस के हेड ने
एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कहा
कि ये उल्कापिंड 56 हजार मीटर प्रति घंटे
की रफ्तार से ट्रैवल कर रहा था और फिर
ये धरती के वातावरण में प्रवेश कर गया
था। इसके बाद ये पृथ्वी की सतह से 22
मील पहले ही अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर
के ऊपर टुकड़ों में टूट गया और बेहद तेज
चमक पैदा हुई जिससे सोनिक बूम पैदा
हुआ था।

युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...