*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खर्राटों की समस्या को हल्के में ना लें, यह हो सकती है गंभीर बीमारी
दुनियाभर में खर्राटों की समस्या काफी आम है।
आपने देखा होगा कि कुछ लोग रात को सोते समय जोर जोर से खर्रटे भरते हैं। लेकिन इसका जरा सा भी एहसास उन्हें नहीं होता है। ऐसे में वो लोग या उनके पार्टनर इस समस्या से बेहद परेशान रहते हैं, जिस कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है।
आखिर क्यों आते हैं खर्राटे : खर्राटे आने की कई वजह हो सकतो है, जैसे की नाक में सूजन, एलर्जी, स्लीपिंग डिसऑर्डर, अधिक धम्रपान, शराब व नशीले पदार्थों का सेवन, जीभ मोटी होना, आदि। इसके अतिरिक्त गलत ढंग से सोने की वजह से भी खर्राटे आते हैं। अक्सर लोगों को सर्दी खांसी की समस्या होने पर भी खर्राटे आते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कफ नाक के रास्ते में फंस जाता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और खर्राटे आते हैं।
सोने का तरीका बदलें : अक्सर खर्राटों की समस्या गलत सोने के तरीके से भी हो जाता है, इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्लीपिंग पोजीशन बदल लें। वैसे पीठ के बल सोने से खर्राटे आने की संभावना ज़्यादा होती है, इसलिए लेफ्ट या राइट करवट लेकर सोएं। इसके अलावा सिर के नीचे ऊंचा तकिया रख के सोएं। साथ ही, नाक साफ न होने की वजह से भी खर्राटे आते हैं, इसलिए नाक साफ कर के सोएं।
पानी पीने की मात्रा बढ़ाएं : पानी सेहत के लिए अमृत के समान है। शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है, इसमें से एक खर्राटे की समस्या है। पानी की कमी से नाक के रास्ते की नमी चली जाती है, और सांस लेने में दिक्कत के साथ खर्राटें भी आने लगते हैं। तो इसलिए बेहतर है, दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
हल्दी वाला दूध व इलायची लें : हल्दी वाला दूध काफी गुणकारी होता है। इसका सेवन सोने से पहले जरूर करें। साथ ही इलायची खाने से गले के अंदर हवा आने जाने में दिक्कत नहों होती और खर्राटों में कमी आती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधा या एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं और सोने से आधा घंटा पहले उसका सेवन करें। निर्यामत रूप से इसका सेवन खर्राटे की समस्या को खत्म कर सकता है। डाइट पर ध्यान दें व गर्दन का फैट कम करें : अक्सर लोग बाहर का खाना, शराब, धूम्रपान, ज्यादा मीझ व जंक फूड का सेवन करते हैं, जिसका असर उनके शरीर पर पड़ता है। ऐसे में गले के आस पास ज़्यादा फैट जम जाता है, जिससे गले में सिकुड़न होती है, और इसी वजह से खर्राटे आते हैं। ऐसे में प्रभावत लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए और डाइट में फल, हरी सब्जियां, नट्स, बीस व सीड्स अवश्य शामिल करने चाहिए। जैतून का तेल : जैतून का तेल सृजन से राहत दिलाने में कारगर है। इसके इस्तेमाल से खर्रटों को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले जैतृन तेल की एक या दो घूंट लें या फिर उसमें शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इससे गले के अंदर हवा के पास होने में कोई परेशानी नहीं होती है।
कामयाब कलम
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...