*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
फल-सब्जी के गाड़े बिगाड़ रहे टूरिस्ट पॉइंट का आकर्षण
*भारतीय जन स्वाभिमान मंच*
करनी नगर बीकानेर
फल-सब्जी के गाड़े बीकानेर में प्रमुख टूरिस्ट पॉइंट जूनागढ़ के सामने का आकर्षण बिगाड़ रहे हैं। ऐसे गाड़ों को वहां विक्य न करने दिया जाए। इनके द्वारा भविष्य में यहां कब्जा पक्का कर मंडी बना लेने की आशंका है। भारतीय जन स्वाभिमान मंच ने
पब्लिक पार्क तीन फाटक के सामने जूनागढ़ रोड पर अनाधिकृत रूप से लगने वाले सब्जी के गाड़ो को हटाया जाने की मांग कलक्टर से की है।
संगठन ने आज जिला कलेक्टर बीकानेर के माध्यम से उपर्युक्त विषय अंतर्गत बीकानेर के हृदय स्थल जूनागढ़ एवं कचहरी परिसर पब्लिक पार्क के तीन फाटक के सामने, बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की मूर्ति के पास लगने वाले अनाधिकृत सब्जी व फल फ्रूट के गाड़े लगाए जा रहे हैं। इन गाड़ों की वजह से बीकानेर के सौंदर्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष शीशपाल गिरी गोस्वामी ने कहा कि पहले फास्ट फूड एवं आइसक्रीम के गाड़े लगाए जाते थे लेकिन सामान्य नागरिकों ने माननीय जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन किया तो उनको वहां से हटाकर कचहरी परिसर की अंदर की गली में शिफ्ट किया जा चुका है।
लेकिन अब बार-बार सब्जी आदि के गाड़े लगाकर सौंदर्य को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
इस अवसर पर संगठन के महामंत्री विष्णु सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कई बार मौखिक एवं लिखित निवेदन किया गया है और कलेक्टर ने कई बार उनको हटाने के आदेश भी दिए हैं ।
लेकिन इस समय वह गाड़े उसी प्रकार पुनः लगाए जा रहे हैं। दिन भर उनके पास गाड़ियों वाले रुकते हैं जमावड़ा लगा रहता है और फल सब्जी आदि के थैलियां व छिलके फेंक कर सड़क पर गंदगी फैलाई जाती रही है। इससे बीकानेर का आम नागरिक बहुत ज्यादा परेशान हे।
संगठन के सूरजमालसिंह नीमराना ने कहा कि ऐसे कब्जों का इतिहास को देखें तो इसी प्रकार सब्जी के गाड़ी लगा कर, यह लोग धीरे-धीरे मंडी स्थापित करने लग जाते हैं, उसके उदाहरण के रूप में जूनागढ़ के पास पुराना बस स्टैंड सब्जी की मंडी, फड़ बाजार सब्जी मंडी, रानी बाजार सब्जी मंडी आदि है जिनको हटवाना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है।
अतः जल्द से जल्द इन लोगों को यहां से हटाकर बीकानेर के सौंदर्य को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें ,हम उम्मीद करते हैं कि जिला कलेक्टर बीकानेर बहुत जल्दी इनको यहां से हटाकर बीकानेर को सौंदर्य को बनाए रख सकेंगे।
यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो बीकानेर के सामान्य नागरिकों के साथ मंच को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...