*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
गुड एकेडमिक रिकॉर्ड में शिथिलता के लिए दिए दिशा- निर्देश
- भँवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा मंत्री,
राजस्थान के ग्रामीण युवाओं के भविष्य का रखा जायेगा पूरा ध्यान
जीएआर प्रतिनिधि मंडल को उच्च शिक्षा मंत्री ने जल्द निर्णय का दिया आश्वासन
बीकानेर, 03 दिसम्बर। राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) में युवाओं को भर्ती के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिक्षित भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराने की प्रतिबद्धता को पूर्ण करने की दिशा में 918 पदों पर भर्ती प्रक्रिया राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरंभ की गई।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जीएआर के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया पर ग्रामीण पृष्ठभूमि एवं पिछड़े परिवारों के युवाओं द्वारा भर्ती की अर्हता संबंधी गुड एकेडमिक रिकॉर्ड में शिथिलता हेतु विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों एवं छात्र संगठनों के माध्यम से अपनी परिवेदनाएं दी गई।
इसी क्रम में उक्त भर्ती प्रक्रिया के लिए ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भर्ती होने का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शैक्षणिक शिथिलता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं। शीघ्र ही, इस भर्ती प्रक्रिया में गुड एकेडमिक रिकॉर्ड संबंधी नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए ग्रामीण एवं पिछड़े युवाओं को भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...