*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
Ap3i or Pwsb सहित अन्य संस्थाओं ने छायाकार ओम मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किए
Ap3i or Pwsb पुष्पांजलि एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर ऑफ इंडिया एवं फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी बीकानेर द्वारा ओम मिश्रा को निवास स्थान पर जाकर पुष्पांजलि द्वारा दी श्रद्धांजलि।
पुष्पांजलि के समय दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित थे।
छायाकार ओम मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किए
शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, बीकानेर की तरफ से प्रसिद्ध छायाकार ओम मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भावांजलि प्रकट हुए राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि मध्यप्रदेश के दतिया निवासी ओम मिश्रा का जन्म वहां जरुर हुआ मगर वे बीकानेर आकर यहीं के हो गए | उन्होंने अपनी कला से कई युवाओं का मार्गदर्शन किया | उनकी पारखी नजर ने कैमरे की मदद से ऐसे चित्र बनाए कि वे सभी प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं के कवर पेज बने | स्वर्णकार ने कहा कि मेरे राजस्थानी काव्य संग्रह “मुळकतो मून:खणकता सबद” का कवर पृष्ठ मिश्राजी का ही बनाया हुआ है | लोक कला केंद्र के अशफाक कादरी ने कहा कि ओमजी मिश्रा ने राजस्थान के आंचलिक जनजीवन को विशेष रूप से अपने कैमरे में कैद किया | प्राकृतिक छटा, रेगिस्तानी पशु-पक्षी, ठेठ ग्रामीण जन-जीवन के चित्र देश-विदेश में काफी लोकप्रिय हुए | उनके चित्रों की एकल व् संयुक्त कई प्रदर्शनियां लग चुकी हैं | वे शांत चित्त रहने वाले मनस्वी थे | प्रेरणा प्रतिष्ठान के प्रेमनारायण व्यास ने कहा कि हम ऑफिस में साथ रहते वे बड़े धैर्यवान ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने वाले अच्छे नेक इंसान थे जिनका असमय जाना मन को दुखी करता है | भावांजलि में वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर माथुर ने कहा कि मिश्राजी के खींचे हुए चित्रों के कलर वास्तविक हुआ करते थे | वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल.नवीन ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के चित्रों में चहरे के हाव-भाव बिम्ब मुंह बोलते थे | हास्य कवि बाबूलाल छंगाणी, वरिष्ठ संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी, युवा गायक गौरीशंकर सोनी, गायक पवन प्यारे, सभी ने अपने भाव प्रकट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए |
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...