*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कोरोना विजेताओं से प्लाज्मा डोनेशन कर जीवन रक्षा का अनुरोध किया
संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक हेड ओफ़ डिपार्टमेंट डॉक्टर देवराज आर्य एवं रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने हेतु कोरोना विजेताओं के द्वारा प्लाज़्मा डोनेशन की मुहिम निरंतर रूप से चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पी.बी.एम. अस्पताल की ब्लड बैंक एवं रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना विजेताओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक प्लाज़्मा डोनेशन करवाने का अनुरोध कर जीवन रक्षा हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं।
प्रकल्प संयोजक सी॰ए योगी बागड़ी एवं क्लब सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की ब्लड बैंक के एच॰ओ०ड़ी डॉक्टर देवराज आर्य, ब्लड बैंक इंचारज सुरेंद्र प्रजापत, डॉक्टर अरुण भारती एवं रोट्रेकट क्लब के सदस्यों द्वारा प्लाज़्मा डोनेशन की मिशन जीवन रक्षा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बुक योर प्लाज़्मा डोनेशन डे के बैनर का विमोचन कर प्रकल्प आगे बढ़ाया गया है।
कोरोना विजेता प्लाजमा डोनेशन हेतु अग्रिम रूप से तारीख एवं समय का निर्धारण कर सकते हैं।
रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा पूर्व में भी ज़िला प्रशासन, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में मिशन जीवन रक्षा प्रकल्प के माध्यम से अब तक कूल 38 यूनिट प्लाज़्मा का डोनेशन करवाया जा चुका हैं।
भविष्य में कोरोना विजेता अपनी सुविधा अनुसार प्लाजमा डोनेशन के लिए तारीख एवं समय अग्रिम रूप से निर्धारित कर सकते हैं। इसके लिए रोट्रेकट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष, सचिव, प्रकल्प संयोजक के साथ-साथ ब्लड बैंक बीकानेर से भी संपर्क किया जा सकता हैं।
विदित रहे की रोट्रेकट क्लब सदेव ही सर्व जन हितार्थ समाज सेवा के प्रकल्पों में सदैव अग्रणी रहा हैं।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...