*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एसकेआरएयूः कुलपति ने किया ‘रिसर्च हाईलाइट्सः एट ए ग्लांस’ पुस्तिका का विमोचन
बीकानेर, 10 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. ए. के. शर्मा और डाॅ. बी. के. त्रिपाठी की पुस्तक ‘रिसर्च हाईलाइट्सः एट ए ग्लांस’ का गुरुवार को विमोचन किया।
इस दौरान प्रो. सिंह ने बताया कि पुस्तक में अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विद्या वाचस्पति एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा गत बीस वर्षों (2001 से 2020) में किए अनसुंधान कार्यों को प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक कृषि विश्वविद्यालयों के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विषय के विद्यार्थियों एवं इस विषय से संबंधित अनुसंधानकर्ताओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो, इसके मद्देनजर कृषि वैज्ञानिक सतत रूप से अनुसंधान कार्यों में जुटे रहते हैं। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी अनुभवी वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिलता है। इन सभी प्रयासों का लाभ किसानों को समन्वित रूप से मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के दौरान विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ऐसी विभिन्न पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। इन प्रयासों से समय का सार्थक उपयोग हुआ है।
आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. ए. के. शर्मा ने पुस्तक के अध्यायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तक में सभी तथ्यों को सरल भाषा में शामिल किया गया है। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. ए. के. सिंह मौजूद थे। डाॅ. बी. के. त्रिपाठी ने आभार जताया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...