*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
भारत बंद : मिलाजुला असर, जयपुर में मारपीट-पथराव,
सुरजेवाला का विरोध,
धरने से कुछ इस तरह निकले
दिल्ली । भारत बंद की
कामयाबी से किसान नेता खासे उत्साहित
हैं। किसानों ने दावा किया कि चौधरी
महेंद्र सिंह टिकैत के बाद पहली बार कोई
किसान आंदोलन इतना सफल रहा है
जिसे आदर्श के तौर पर याद किया
जाएगा। आंदोलन के मूल में रहे पंजाब
और हरियाणा में किसान आंदोलन सबसे
ज्यादा प्रभावी रहा तो देश के बाकी हिस्सों
में भी इसका खूब असर देखा गया।
खासकर पश्चिमी उार प्रदेश में जगह-
जगह पर किसानों ने प्रदर्शन किया और
यातायात बाधित किया। महाराष्ट्र के
किसान नेताओं ने बंद को बेहद सफल
बताया। तेलंगाना में बंद के कारण
यातायात और आम जन जीवन पर काफी
असर पड़ा। देश में व्यावसायिक प्रतिष्ठान
बंद रहे तो बहुत कम वाहन सड़कों पर
दिखाई पड़े। भारतीय किसान यूनियन के
नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों
द्वारा बुलाया गया भारत बंद पूरी तरह से
सफल रहा है। किसानों के मुद्दे पर उन्हें
देश के हर कोने से, समाज के हर हिस्से
से समर्थन मिला है। पूरे देश के उनके
किसान साथियों ने उन्हें जानकारी दी है
और बताया है कि आंदोलन पूरे देश में
अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है।
समर्थन में अन्ना हजारे एक
दिन के अनशन पर बैठे
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ
प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे
मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ
गए। हजारे ने कहा कि देश में आंदोलन
होना चाहिए ताकि सरकार पर दबाव बने
और वह किसानों के हित में कदम उठाए।
लेकिन कोई भी हिंसात्मक कदम न उठाए।
हिस
युगपक्ष
किसानों का समर्थन करने
पहुंचे सुरजेवाला का विरोध,
धरने से कुछ इस तरह निकले
चंडीगढ़ । केंद्र सरकार के तीन
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने
मंगलवार को भारत बंद बुलाया था। इस
दौरान किसानों ने हरियाणा के कैथल
जिले के तितरम मोड़ पर जाम लगाया।
तभी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप
सुरजेवाला वहां पहुंचे और समर्थन का
ऐलान करते हुए किसानों के धरने के
बीच बैठ गए। कुछ किसानों को यह
नागवार गुजरा और उन्होंने सुरजेवाला की
हूटिंग शुरू कर दी। इस पर सुरजेवाला को
वहां से निकलना पड़ा।
पुलिस ने सुरक्षा में गाड़ी
तक छोड़ा
किसानों के आंदोलन में विरोध
होता देख कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
को वहां से निकलना पड़ा। इस दौरान
मौजूद पुलिस ने सुरजेवाला को अपनी
सुरक्षा में लेकर गाड़ी तक पहुंचाया। इसके
बाद वह धरना स्थल से निकल गए।
आपको बता दें कि किसानों ने पहले ही
ऐलान कर दिया था कि किसान आंदोलन
को राजनीतिक स्वरूप नहीं देने दिया
जायेगा।
हिस
युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...