*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
मुम्बई 4 नवंबर। आत्महत्या के एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस गोस्वामी के निवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया है।
NDTV नई दिल्ली के अनुसार मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी (Arnab Goswami arrested) को गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि 'रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) के मामले में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी है कि मुंबई पुलिस सुबह-सुबह अर्णब के घर पहुंच गई थी और यहां पुलिस ने उनको हिरासत में लेने की कोशिश की. यहां अर्णब के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने की भी खबर है.
न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने अपने चैनल पर फुटेज शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस अर्णब के घर में घुसती नजर आ रही है और घर के अंदर अर्णब से जोर-जबरदस्ती की जा रही है. ANI ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस ऑफिसर अर्णब का हाथ पकड़कर खींच रहा है. अर्णब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की है.
बहरहाल पुलिस और पत्रकार की है जद्दोजहद क्या रंग लाएगी देखने का विषय है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...