*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
आने वाला कोई तूफान है...?...
ट्रंप की भतीजी बोली-76 दिन में डुबो देंगे अमरीका
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
आने वाला कोई तूफान है...?...
ट्रंप की भतीजी बोली-76 दिन में डुबो देंगे अमरीका
वॉशिंगटन । एक ओर जहां डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में हुए चुनावों में हार मानने को तैयार नहीं हैं,
वहीं उनकी भतीजी ने भी उन पर तंज कसा है। ट्रंप की
भतीजी मैरी ने चेतावनी दी है कि ट्रंप वाइट हाउस में
अपने बाकी बचे दिनों में अमेरिका को डुबो देंगे।
मैरी ने कहा है कि अगर बाइडेन जीते तो ट्रंप
अमेरिकियों के खिलाफ जंग छेडऩे के लिए कुछ भी
करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप को अपने कार्यकाल के लिए
कोई अफसोस नहीं है।
किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें
मैरी का कहना है कि ट्रंप अफसोस नहीं जताएंगे
क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि
उन्होंने कोई गलती की है। उनका कहना है कि ट्रंप
कानूनी केस करेंगे जिनका कोई समाधान नहीं होगा और
इससे ट्रंप का गुस्सा और बढ़ेगा। मैरी ने कहा कि इस
दौरान लोग उनका साथ छोड़ेंगे। मैरी का कहना है कि
ट्रंप 76 दिनों तक अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और उनके
पास अधिकार बरकरार हैं। इसलिए लोगों को ट्रंप के
किसी भी ऐक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए।
ट्रंप ने भी कहा, चुपचाप नहीं निकलेंगे
गौरतलब है कि ट्रंप ने भी इशारा किया है कि वह ओवल
ऑफिस से चुपचाप नहीं निकलेंगे। उन्होंने कहा, जो
बाइडेन गलत तरीके से राष्ट्रपति ऑफिस पर दावा नहीं
कर सकते हैं। ऐसा तो मैं भी कर सकता हूं। कानूनी
प्रक्रिया तो अब शुरू हुई है।चुनाव वाली रात उन्हें राज्यों
में बढ़त मिली थी जो अचानक रहस्यमय तरीके से
गायब हो गई। वहीं बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका के
लोग चुनाव का फैसला करेंगे और देश की सरकार
वाइट हाउस से ट्रेसपासर्स को बाहर करने के काबिल है।
✍️
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...