*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
आए दिन चुनाव के :- अधिसूचना 23 नवंबर को जारी की
जाएगी
प्रदेश में 11
जिलों की 42 नगरीय निकायों में चुनाव
के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव
कार्यक्रम घोषित कर दिया। इन 42
निकायों में 35 नगर पालिकाएं हैं, जबकि
7 नगर परिषद। इन सभी में चुनाव एक
ही चरण में होंगे। इनमें वोटिंग 11 दिसंबर
को होगी। परिणाम 13 दिसंबर को घोषित
किए जाएंगे
■
जयपुर । प्रदेश में 11
जिलों की 42 नगरीय निकायों में चुनाव
के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव
कार्यक्रम घोषित कर दिया। इन 42
निकायों में 35 नगर पालिकाएं हैं, जबकि
7 नगर परिषद। इन सभी में चुनाव एक
ही चरण में होंगे। इनमें वोटिंग 11 दिसंबर
को होगी। परिणाम 13 दिसंबर को घोषित
किए जाएंगे। इन सभी निकायों में कुल
1520 वार्डो के सदस्य यानी पार्षद चुने
जाएंगे। आयोग के मुताबिक, चुनाव की
अधिसूचना 23 नवंबर को जारी की
जाएगी। उसी दिन से नामांकन पत्र भरने
का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन
पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 नवंबर
दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों
की जांच 1 दिसंबर को और नाम वापसी
का समय 3 दिसंबर तक रहेगा। इसके
बाद 11 दिसंबर को वोटिंग और 13 को
मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित
किया जाएगा।
20 दिसंबर को होगा अध्यक्ष का निर्वाचन
इन नगरीय निकायों में पार्षदों के
चुनाव का परिणाम आने के बाद पालिका
अध्यक्ष के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग
होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए
जाएंगे। जबकि उपाध्यक्ष के अगले दिन
यानी 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। फिर
चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।
इन नगर पालिकाओं में होंगे चुनाव
अलवर : राजगढ़, खेड़ली, तिजारा,
खैरथल, बहरोड़, किशनगढ़बास।
बारां : अंता।
धौलपुर : बाड़ी व राजाखेड़ा।
दौसा : बांदीकुई, लालसोट।
श्रीगंगानगर : रायसिंह नगर, गजसिंहपुर,
केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, अनूपगढ़,
श्रीविजयनगर, सादुलशहर, पदमपुर।
जयपुर : चौंमू, सांभर, चाकसू,
कोटपूतली, फुलेरा, शाहपुरा, विराटनगर,
जोबनेर, बगरू, किशनगढ़-रेनवाल।
जोधपुर : पीपाड़सिटी, बिलाड़ा।
कोटा : रामगंजमंडी, ईटावा।
करौली : टोडभीम,
सिरोही : माउंटआबू
इन नगर परिषद में होंगे चुनाव
सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी, हिण्डौन,
करौली, दौसा, धौलपुर और बारां।
हिस
युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...