*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
विद्यालय में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों को मध्यावधि अवकाश / दीपावली अवकाश 11 नवंबर से दिया जाए
प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने मुख्यमंत्री को 11 नवंबर से 16 नवंबर तक दीपावली अवकाश की मांग की।।
बीकानेर,7नवम्बर। अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनीष विधानी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों का मध्यावधि अवकाश / दीपावली अवकाश दिनांक 11 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रदान करने की मांग की है विधानी ने पत्र में लिखा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों को न तो विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ के समान मध्यावधि अवकाशों इत्यादि का लाभ दिया जाता है और ना हि कार्यालय में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों के समान 5दिवस सप्ताह की छुट मिलती है, जो कि शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए एक विडम्बना बनी हुई है।कि यै कैसी दोहरी व्यवस्था है।
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत ने अवगत करवाया कि प्र्रदेश में शिक्षा विभाग में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को उनके घरों से 700-800किमी दूरी पर पदस्थापित कर उन्हें मात्र 13140रूपयों में घर से दूर रहकर राजकार्य करने हेतु विवश होना पड़ रहा है जो कि अत्यंत दुखद है,अब ये नवनियुक्त कनिष्ठ सहायक किस प्रकार दीपावली अवकाश मनाने जाएंगे अतः सरकार को या तो हमारी मुख्य मांगों पर जल्दी ही आदेश करने चाहिए अन्यथा इन्हे इनके गृह जिलों में पदस्थापित कर इन अल्पवेतनभोगी कनिष्टों को राहत देने का काम सरकार को करना चाहिए। इसलिए संघ ने मांग करी है कि दिनांक 11 नवंबर से 16 नवंबर 2020 तक दीपावली अवकाश दिया जावे।।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...