*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
विधायक कोष से एक करोड़ दिए जाएंगे - डॉ कल्ला
कोविड सेन्टर में सीनियर डाॅक्टर की लगे ड्यूटी-
शहर रहे साफ-सुथरा
ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से पीबीएम अस्पताल में कोविड-19 सेन्टर में प्रभावी प्रबंधन पर जोर दिया और निर्देश दिए कि कोविड रोगियों के अतिरिक्त सामान्य रोगों का उपचार भी सुनिश्ति किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड सेन्टर में सीनियर चिकित्सक सुबह-शाम राउण्ड कर, रोगियों का उपचार करे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड सेन्टर में रात के समय मंे एक सीनियर चिकित्सक की डूयूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि रेजीडेन्ट चिकित्सक के भरोसे रोगियों को नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने पीबीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि बाॅयोवेस्ट को जलाने के लिए मशीन की खरीद की जाए। उन्होंने पीबीएम अस्पताल के सीवरेज सिस्टम को सही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल को लेकर काफी शिकायते मिल रही है। पीबीएम अस्पताल अपने प्रबंधन को सही करे तथा लोगों की शिकायतों का निस्तारण करे।
विधायक कोष से देंगे एक करोड़-डाॅ.कल्ला ने कहा कि कोरोना रोगियों के उपचार के लिए पीबीएम में अलग से कोविड ब्लाॅक बनाने के लिए विधायक कोष से 1 करोड़ रूपये दिए जायेंगे। उन्होंने जिले के विधायकगण से भी कहा कि वे इस ब्लाॅक के लिए राशि दे। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिए डीएमएफटी मद से भी राशि दिलाई जायेगी।
शहर रहे साफ-सुथरा- डाॅ.कल्ला ने कहा कि शहर के वार्डों की जनसंख्या के अनुरूप सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर,सफाई करवाई जाए। शहर में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने के मद्देजन उन्होंने वार्डो को सेनेटाइज करने के निर्देश। डाॅ.कल्ला ने प्रधामंत्री आवास योजना के तहत विकास अधिकारी को पात्र लोगों की सूची जनप्रतिनिधियों से लेकर, कार्य करने के निर्देश दिए।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...