*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सीमा सुरक्षा बल द्वारा बीकानेर से वाया नाल दरबारी गांव तक फिट इंडिया
कार्यक्रम के तहत 35 किलोमीटर लंबी
साइकिल रैली का आयोजन
बीकानेर । भारत सरकार
के शुरु किये गये फिट इंडिया कार्यक्रम
के तहत सीमा सुरक्षा बल द्वारा 15
अगस्त से 2 अक्टूबर के मध्य आयोजित
किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के
तहत रविवार को पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ उप
महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर
के निर्देशन में बीकानेर परिसर से नाल
होते हुए दरबारी गांव तक फिट इंडिया
कार्यक्रम के तहत 35 किलोमीटर लंबी
साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
साइकिल रैली में अधिकारी व जवानों के
साथ चैम्पियनों ने भाग लिया।
चैम्पियन साइकिलिंग ग्रुप
बीकानेर में 4 अंतर्राष्ट्रीय व 5 राष्ट्रीय स्तर
के साइकिलिस्टों के साथ महिलाओं ने
भी भाग लिया। उप महानिरीक्षक श्री
पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि इस तरह के
आयोजन तन- मन को स्वस्थ और
ऊर्जावान बनाये रखने में अहम भूमिका
निभाते हैं और व्यावहरिक जीवन में
एकता व अनुशासन भी सिखाते हैं। साथ
ही आपस में भाईचारे और सामंजस्य की
भावना का भी विकास होता है और
आत्मविश्वास का संचार होता है। उप
महानिरीक्षक सीसुब श्री राठौड़ ने बताया
कि विगत 15 अगस्त 2020 को
स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी यात्रा 10
किमी. का आयोजन भारत पाक
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किया गया था वहीं
24 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल
बीकानेर परिसर में फिट इंडिया फ्रीडम
रन-5 किमी. का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक
सीमा सुरक्षा बल लगातार इस तरह के
कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
सितंबर माह के आखरी सप्ताह में सीमा
सुरक्षा बल बीकानेर द्वारा 100
किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का भी
आयोजन किया जायेगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...