*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
*मंच की मातृशक्ति द्वारा पौधारोपण और बचाने का संकल्प।*
वंदे मातरम मंच के द्वारा वन महोत्सव के नाम से चलाए जा रहे अभियान में आज मातृशक्ति द्वारा उद्रामसर रोड पर गणेश धोरे के पावन स्थल पर पौधारोपण भक्ति भजन कार्यक्रम और पौधों को मोली बांधकर उनको बचाने का संकल्प लिया गया।
वंदे मातरम महिला मंच की सुश्री शालू सेन ने बताया सुबह 7:00 बजे मंच के महिला कार्यकर्ता हाथों में पावड़ा कुदाली लिए हुए धोरे पर पहुंचकर खड़े खोदें खुद पौधे लगाए पानी दिया और उनको बचाने का संकल्प भी लिया।
हमारी वंदे मातरम टीम ने अलग-अलग स्थानों पर 10 जगह पौधे लगाए हैं वंदे मातरम मंच के संयोजक विजय कोचर मालचंद जोशी संजय ओझा के नेतृत्व में गेम नाथ रोड स्थित धोरे पर पूर्व में में लगे हुए पौधो को पानी दिया साल संभाल किया। और पौधे भी लगाए।
मंच की महिला सह संयोजक शालूसेन ने बताया कि आज पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति गॉड इंदु पांडे उर्मिला शर्मा वंशिका गॉड सोनिया शर्मा संध्या तिवारी शारदा वर्षा नायक आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया।
गणेश भगवान के दर्शन के पश्चात वंदे मातरम मंच के द्वारा लगाए गए वहां पूर्व पौधे जो पेड़ बन गए हैं उनको श्रीमती इंदु पांडे के नेतृत्व में मौली बांधकर आजीवन पेड़ों को बचाने का भी संकल्प लिया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...