*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
ईसीबी कार्मिकों के मुद्दों को लेकर प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री से मिले किराडू
समाधान नहीं होने पर विश्वविद्यालय के खिलाफ करेंगे सत्याग्रह
बीकानेर, 6 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री श्री सालेह मोहम्मद एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात की । उन्होंने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय तथा प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने मांगों को नजर अंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई तथा इन समस्याओं का समाधान आगामी दस दिनों में नहीं होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के विरूद्ध गांधी पार्क में लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह करने की चेतावनी दी।
किराडू ने बताया कि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में वर्षों से संविदा पर सेवाएं दे रहे कार्मिकों की समस्याओं को लेकर अलग-अलग स्तर पर लिखित एवं मौखिक आग्रह किया जा चुका है, लेकिन इस पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने अशैक्षणिक कर्मचारियों के पारिश्रमिक में पीएफ राशि का हिस्सा नियमानुसार दोनों तरफ से काटने, इंजीनियरिंग काॅलेज के अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को पिछले कई महीनों का बकाया भुगतान दिलाने, यूसीइटी में प्रतिवर्ष होने वाली वेतन वृद्धि को नियमानुसार बढ़ाने, भाजपा राज में इंजीनियरिंग काॅलेज से निकाले गए 150 कार्मिकों को पुनः नियोजित करने सहित विभिन्न मांगों पर अविलम्ब कार्यवाही की मांग की।
किराडू ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग से मोबाइल पर वार्ता की। डाॅ. गर्ग ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्षद जावेद पड़िहार, शिवशंकर बिस्सा, मनोज जनागल, अब्दुल वाहिद, ताहिर हुसैन, सरताज आदि साथ रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...