*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ
सर्वे टीमों ने अतिक्रमण किए चिन्हित
लगाए लाल निशान
अतिक्रमण हटाने से पहले नोटिस जारी किया जाए-मेहता
नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ
सर्वे टीमों ने अतिक्रमण किए चिन्हित
लगाए लाल निशान
अतिक्रमण हटाने से पहले नोटिस जारी किया जाए-मेहता
बीकानेर, 05 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता नेे नालों की सफाई और उन पर हुए अतिक्रमणों के बारे मंे निगम और नगर विकास न्यास द्वारा बुधवार कोे की गई कार्यवाही की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में जल भराव की समस्या के समाधान हेतु गठित विभागीय समन्वय समिति के सदस्यों से उन्होंने नालों की भौतिक स्थिति एवं नालों पर हुए अतिक्र्रमणों का सर्वे करने के लिए गठित टीम ’ए’, ’बी’ एवं ’सी’ द्वारा बुधवार को की गई कार्यवाही के बारे में फीड बैक लिया और कहा कि जिन लोगों के पास नाला क्षेत्र में पट्टे है, उन्हें टच नहीं किया जाए। साथ ही उन्होंने पट्टेधारियों से भी कहा कि वे नालों की सफाई के दौरान निगम प्रशासन को सहयोग करें। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण हटाने से पहले अतिक्रमियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि नालों के चैम्बर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाए। उन्होंने नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कम से कम 10 जेसीबी मशीन लगाकर, शीघ्र नालों की सफाई करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जेसीबी मशीन पर अलग से कार्मिक नियुक्त करें ताकि मशीन का पूर्ण क्षमता के साथ उपयोग हो सके। उन्होंने कार्य स्थल पर संकेत चिन्ह के साथ ही कार्य प्रगति पर है, बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले के खुूले चैम्बर के चारों ओर बैरिकेट्स लगाई जाए ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
बैठक में बताया गया कि तीनों ही टीमों ने नालों पर हुुए अतिक्रमणों का सर्वे करते हुए उन पर लाल रंग के निशान लगाए गए है। इस दौरान फोर्ट डिस्पेंसरी के सामने चैम्बर को खोलकर सफाई करवाई गई। ढोलामारू हनुमान मंदिर से सर्किट हाउस तक नाले के चैम्बर साफ किए गए है। आई हाॅस्पिटल के सामने नाले की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। अमरसर कुंआ माता जी मंदिर के पास नाले पर और मेडिकल काॅलेज सर्किल से दम्माणी धर्मशाला तथा आर.ओ.बी. रानीबाजार से वल्लभ गार्डन तक के अतिक्रमण चिन्हित कर, लाल निशान लगाए गए है।
बैठक में अतिरिक्त जिलाक कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, समिति के सदस्य मंगलाराम पूनिया उपायुक्त (पूर्व ) नगर निगम, ललित ओझा अधीक्षण अभियंता नगर निगम, अभिषेक गहलोत उपायुक्त (पश्चिम) नगर निगम, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, भंवरू खां अधिशाषी अभियन्ता नगर विकास न्यास, नवनीत कुमार जैन अधिशाषी अभियन्ता सीएडी, अनुराग शर्मा सहायक अभियन्ता आर.यू.आई.डी.पी. उपस्थित थे।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...