*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
अयोध्या संग झूम उठा बीकानेर,
गुफा मंदिर में प्रज्ज्वलित किए
2100 दीपक, सजाई रंगोली
बीकानेर। गुफा मंदिर
सेवा समिति की ओर से सायं
राम मंदिर के शिलान्यास की
खुशी में 2100 दीपक
प्रज्ज्वलित किए गए, रंगोली
बनाई एवं आतिशबाजी की
गई। समारोह का शुभारंभ पूर्व
यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका
ने दीप प्रज्ज्वलित कर के की।
उसके बाद सभी सदस्यों और
आगन्तुकों ने दीप प्रज्ज्वलित
किये, चारो ओर जय श्री राम
के नारे गूंज रहे थे यह जानकारी
देते हुए गुफ़ा मंदिर संरक्षक
सदस्य श्री हर्ष जग्गी ओर
आनंद पारीक ने बताया कि
श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही
बन रहा था गुफ़ा मंदिर सेवा
समिति की टीम महेंद्र
कट्टा,दीपक अग्रवाल, संतीश
शर्मा, गौरव, अनिल तिवारी,
लक्षमन मोदी आदि ने मंदिर
परिसर को जगमगा दिया।
बीकानेर। अयोध्या में भव्य
राममंदिर शिलान्यास कार्यक्रम की
खुशी में बीकानेर अंचल में भी सभी
कस्बों, नगरों से लेकर गांवों चकों में
मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ
श्रद्धालुओं ने खुशी में घरों में दीप
प्रज्ज्वलित की। अनेक स्थानों पर ढोल
नगाड़ों के साथ नृत्य करते, झूमते गाते
मिठाइयाँ बांटकर आतिशबाजी भी की
गई। बीकानेर में विहिप बजरंगदल के
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने
दोपहर 12:44 पर तुलसी सर्किल
स्थित राम मंदिर के प्रांगण में भगवान
श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर
मिठाईयां बांटी व आतिशबाजी की।
प्रांत सह मीडिया प्रभारी चेतन सिंह
पंवार ने बताया की युवा बजरंगियों ने
ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर अपनी खुशी
को व्यक्त किया। शाम को तुलसी
सर्किल एवं राम मंदिर परिसर में
बजरंगियों ने भगवा ध्वज लगाकर एवं
3100 दीपक की श्रृंखला बनाकर
वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस
अवसर पर बजरंगदल के विभाग
संयोजक दुर्गासिंह शेखवात ने भगवान
श्री राम के भव्य मंदिर शिलान्यास की
नगरवासियों को शुभकामनायें दी एवं
सभी से अनुरोध किया कि शाम को
सभी अपने घरों पर 5 दीपक लगाकर
,परिवारजनों को मिठाई खिलाकर आज
के दिन खुशियां मनायें। महानगर
अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आज के दिन
को हिन्दू समाज के लिए बेहद
सौभाग्यशाली बताया, जन जन के
आराध्य मर्यादापुरषोत्तम भगवान श्री
राम के भव्य मंदिर निर्माण में जान देने
वाले कारसेवकों को युगों युगों तक
याद करते हुए नमन किया। विहीप के
सभी 6 प्रखण्डों में कार्यक्रम हर्षोल्लास
से संपन्न हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ के बीकानेर विभाग
प्रचारक प्रशांत भाईसाहब, विहिप प्रांत
उपाध्यक्ष अशोक परिहार, प्रांतमीडिया
सहप्रमुख चेतनसिंह पंवार, महानगर
मंत्री ऋषिराज भाटी, सहमंत्री लोकेश
माथुर, बजरंगदल सहसंयोजक योगेश
जांगिड़-विक्रम सिंह रावत, गौ सेवा
प्रमुख लक्षमण उपाध्याय, महानगर सह
मीडिया प्रभारी संजय जोशी सहित
प्रखण्ड अध्यक्ष विजय सिंह जोधा,
सूंदर गहलोत, प्रदीप चौहान, वैभव
पणिया एवम बजरंगदल से छेलु सिंह,
विक्रम सिंह, दुर्गेश भाटी, प्रीतम
सांखला, जीतु राजपुरोहित, विजय
सोनी, मनमोहन, महेंद्र सिंह सहित बड़ी
संया में रामभक्तों ने कार्यक्रम में
अपनी उपस्थिति दी।
दीपोत्सव से जगमगा उठा
हनुमान मंदिर
भाजपा रानी बाजार मंडल द्वारा
नागणेची मंदिर के पास हनुमान मंदिर
में दीपक जलाकर उत्सव मनाया गया
जिसमें रानी बाजार मंडल के समस्त
पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित
हुए। रानी बाजार मंडल अध्यक्ष
नरसिंह सेवग, महामंत्री पुखराज
स्वामी, मूलचंद कुणाल, लिखा, गौरव
शर्मा, विक्रम सिंह, मोनिका शर्मा, शशि
नैयर, बाबूलाल उपाध्याय, विजय
शर्मा, मनोज सिंगला, जितेंद्र शर्मा,
धर्मेंद्र सोलंकी, मोनिका शर्मा, पूर्वा
चांडक, ज्योति विजयवर्गीय, पार्वती
देवी, मधु खत्री, सुषमा राय, शैली
दुग्गल, मंजूषा भास्कर, भारती तलदार,
रजनी कालरा, चांदनी मेहता, झमन
लाल गजरा पार्षद वार्ड नंबर 8, पेंटर
राठौड़ ,लक्ष्मण सारस्वत , कैलाश
पुरोहित, रघुवीर इत्यादि कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।
शिलान्यास के मांगलिक
अवसर पर हनुमान चालीसा
शिवसेना कमाण्डों फोर्स ने अयोध्या में
भव्य श्रीराम मंदिर के शिलान्यास
अवसर पर प्रमुख सांवरलाल सोनी के
निवास पर श्रीराम के चित्र पर
दीपमालिका की ओर हनुमान चालीसा
का पारायण किया। इस अवसर पर
मोहनलाल, मोहनलाल दैया, भागीरथ
मोसूण, धर्मचंद सोनी, जगदीश,
कुशाल सोनी आदि मौजूद रहे।
नोखा में धूमधाम से मनाया
राम उत्सव
नोखा संवाददाता के अनुसार
जय श्री राम दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति
के संयुक्त तत्वाधान में आज गट्टानी
राम मंदिर में राम उत्सव का कार्यक्रम
रखा गया था जिसमें भगवान को पुष्पों
की माला पहनाई गई भजनों से वह दीप
जला के कार्य कार्यक्रम की शुरुआत
की कार्यक्रम में राधा मनी चितरंगी
उर्मिला तापडिय़ा सरला अग्रवाल मीनू
शर्मा मीना तापडिय़ा शांति मूंदड़ा चंद्रा
लखोटिया सुनीता कंचन बाहेती ममता
गट्टानी सीमा डागा भारती शर्मा सीमा
मिश्रा आदि महिलाओं ने भजनों के
द्वारा भगवान राम को रिझाया वह
बजरंग पालीवाल सुशील सांखला
जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्टड़ आदि ने
राम की स्तुति की।
भूतनाथ व्यापार मंडल
करमीसर चौराहा पर अयोध्या में राम
जन्मभूमि के भूमि पूजन को उत्सव के
रूप में मनाया गया। आतिशबाजी कर,
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां
मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र
जाजड़ा ने कहा कि आज का दिन
हमारे लिए सबसे ज्यादा गर्व महसूस
करने वाला है कार्यक्रम में भूतनाथ
व्यापार मंडल के व्यापारी जिनमें दिनेश
सांखला, रविंद्र जाजड़ा, जेना महाराज,
हरि कुंभार, तनुज सारस्वत, गणेश
जाट, राधेश्याम, प्रभु सांखला, बसंत
सांखला, रवि कच्छावा, ओमप्रकाश,
पवन, कैलास रामावत, संपत
बिश्नोई, मदन सिंवर, रामकुमार सारण
आदि ने इस ऐतिहासिक भूमि पूजन के
इस उत्सव के सहभागी बने।
प्रजापत ने घर घर वितरित
किए श्रीराम दीप
भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी में
बुधवार को नींव पूजन के साथ ही
भारतवर्ष में नए युग की शुरुआत हो
गई है। हर घर में दीपावली का सा
माहौल है। हमें भी घर-घर दीप
प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री राम मंदिर
के लिए उत्सव मनाना है। यह कहना
था रघुवीर प्रजापत का, यह बात उन्होंने
नई लाइन स्थित घर-घर दीप वितरण
कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर
पर उनके साथ गोकुल पारीक, महेंद्र
सेवग, मनोज आदि थे।
भाजपा जूनागढ़ मंडल
सूरसागर के समीप मंडल अध्यक्ष अजय
खत्री के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने
रंगोली एवं दीपमाला कर खुशियां मनाई।
बड़ी संया में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने
पूरे परिसर को जय श्री राम और भारत
माता की जय नारों से गुंजायमान करते
हुए आतिशबाजी भी की। इस अवसर पर
भाजपा जिला मंत्री मनीष आचार्य, पूर्व
मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पडि़हार, पूर्व
जिला मंत्री रामकुमार व्यास,मंडल
महामंत्री हरि सिंह राजगुरु, शिवशंकर
मेघवाल, देवरूप सिंह, प्रेम सिंह
मेड़तिया, चेतन धाभाई, रामपाल सेन
अर्जुन सिंह, भारती अरोड़ा, आशा
पारीक, भवानी शंकर मोदी, महेश
आचार्य इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रुद्र हनुमान सेवा समिति ने रोपे बिरवे, जलाए दीपक बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास जी की प्रेरणा से श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति की
ओर से श्री राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष में दिन को यादगार बनाने के लिए श्री
रूद्र हनुमान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बुधवार को 11 फलदार व छायादार पौधों
का रोपण किया। पांच घी के दीपक जला कर खुशी मनाई गई व 1 घंटे का श्री राम
नाम का संकीर्तन किया गया जिसमें लोकडाउन के सभी नियमों का पालन किया गया
व श्री राम जी से प्रार्थना की गई कि विश्व शीघ्र अति शीघ्र करोना कॉल से मुक्त हो
कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, जुगल खडगावत, गोविंद अग्रवाल, पवन गहलोत,
अभिषेक एंथनी व अन्य शामिल हुए।
रामेश्वर महादेव का सहस्रघट अभिषेक
श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन महोत्सव के उपलक्ष में गोगागेट
बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर परिसर में स्थित भगवान राम के आराध्य देव
श्री सीताराम दास ओंकारनाथेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया । रुद्राभिषेक शास्त्री
पं. यज्ञ प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में मुय यजमान शास्त्री पं. गायत्री प्रसाद शर्मा ने
सपत्नीक रुद्राभिषेक संपन्न किया। पं. वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम ने
लंका विजय के लिए प्रस्थान करने से पूर्व अपने इष्ट देव रामेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग
स्थापना एवं पूजन करने के पश्चात लंका प्रस्थान किया जिससे निर्विघ्नता पूर्वक विजय
श्री प्राप्त की। इसी भावना के साथ श्री राम मंदिर निर्माण निर्विघ्नता से स-
पन्न हो इस
उद्देश्य से भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में पं. नारायण प्रसाद
शर्मा, ध्रुव तिवाड़ी, सीमा देवी शर्मा, कंचन शर्मा, अनसुइया शर्मा, नेहा, आरती, पलक,
पं. गोपीकिशन स्वामी आदि उपस्थित रहे।
देशनोक में राममंदिर शिलान्यास पर विविध कार्यक्रम
देशनोक। बुधवार को राम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद
बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विश्व
हिंदू परिषद के प्रंखंड मंत्री जयकरण देपावत ने बताया कि इस अवसर पर मां करणी
आदर्श विद्या मंदिर की बालिकाओं ने सदर बाजार करणी मंदिर परिसर में अनेक
स्थानों पर रंगोली बनाई । ठाकुर जी के मंदिर में कीर्तन व महा आरती का आयोजन
किया तथा शाम को 2100 दीपक प्रज्वलित किए गए. सदर बाजार में प्रसाद
वितरण का कार्यक्रम रखा गया।दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में राकेश जानी, मणिराज
देपावत, महावीर जोशी, विक्रम सिंह, देवेंद्र देपावत, शिवदान, नेमीचंद नाई, आवर
दान, हनी, पंकज, गणेश इत्यादि कार्यकर्ताओं ने गांव के मुय स्थानों के साथ साथ
सदर बाजार में दीप प्रज्वलित किए तथा रंग खेल कर खुशियां मनाई।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...