मुख्यमंत्री से मिले कुलपति, श्रीगंगानगर में नए काॅलेज के लिए जताया आभार
बीकानेर, 8 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने श्रीगंगानगर में नया कृषि महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा कहा कि इससे कृषि विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे। कुलपति ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत से काॅलेज के शिलान्यास तथा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित आॅडिटोरियम के उद्घाटन का आग्रह किया। साथ ही विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
कुलपति प्रो. सिंह ने राजभवन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति के सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...