✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की कार्यक्रम समिति की बैठक
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
करोड़ की कार्य योजना का अनुमोदन
अंचल की लोक कलाओं को बढ़ावा देने का कार्य करे : डॉ. कल्ला
उदयपुर, 8 जुलाई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की कार्यक्रम समिति की बैठक बुधवार को राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें केन्द्र के वर्ष 2020-2021 के 8.20 करोड़ कार्यक्रम प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. कल्ला ने आह्वान किया कि लोक कला, जनजाति कलाओं को आगे लाने में सांस्कृतिक केन्द्र महत्ती भूमिका अदा करे तथा अंचल की कलाओं को विश्व पटल पर प्रस्तुत करे। वहीं कोविड संक्रमण के चलते डिजिटल प्रस्तुतिकरण का कार्य करें।
उदयपुर में होटल लेकएण्ड में आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. कल्ला ने राजस्थान सहित केन्द्र के सभी सदस्य राज्यों की विभिन्न त्यौहारों, गीतों, नृत्यों और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करे। बैठक में प्रभारी निदेशक सुधांशु सिह ने वर्ष 2019-20 में केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। जिसमें उदयपुर में शिल्पग्राम उत्सव, चित्तौड़गढ़, जूनागढ़, कोटा में आयोजित ‘‘धरोहर’’ चित्र कला शिविर, आनन्द में आयोजित ‘‘ऑक्टेव’’, प्रलेखन आधारित वाद्य यंत्र कार्यशाला, फाइबर स्कल्पचर वर्कशॉप, गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी आदि उपलब्धियों के साथ-साथ केन्द्र के प्रत्येक आयोजन का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में केन्द्र के वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्य योजना पर विचार विनिमय करते हुए उनका अनुमोदन किया गया। केन्द्र द्वारा इस वर्ष गोवा में ‘‘लोकोत्सव’, महाराष्ट्र के अमरावती में ‘‘लोक तरंग’’, गुजरात के गांधीनगर में ‘वसंतोत्सव’’ तथा उदयपुर में ‘‘शिल्पग्राम उत्सव’’ का आयोजन करेगा वहीं सदस्य राज्यों में पारंपरिक उत्सवों में दमण में नारियल पूर्णिमा उत्सव, गोवा में ‘‘गणेशोत्सव’’, महाराष्ट्र में सप्तश्रृंगी उत्सव, वाग्वर अंचल के बेणेश्वर में बेणेश्वर मेला, गुजरात के आहवा में ‘‘डांग दरबार’’ तथा दादरा नगर हवेली में तारपा उत्सव में सहभगिता करेगा। राजस्थान के बीकानेर में पूर्वोततर राज्यों की कलाओं पर आधारित ‘‘ऑक्टेव’’, शात्रीय कलाओं पर आधारित कार्यक्रमों में गोवा के मार्दोल, गुजरात के मोढेरा के सूर्य मंदिर, महाराष्ट्र व संघ प्रदेश दमण, दीव दादरा नगर हवेली में शासत्री नृत्य व संगीत कार्यक्रम ‘‘नुपुर’’ तथा उदयपुर में ‘‘मल्हार’’ ‘‘ऋतु वसंत’’ व जयपुर में नुपुर का आयोजन प्रमुख हैं।
दृश्य कलाओं में केन्द्र द्वारा इस वर्ष गोवा में समसामयिक चित्रकार शिविर ‘‘चित्रांकन’’, सदस्य राज्यों की ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित ‘‘जलरंग’’ चित्रकला शिविर, लघु चित्रण शैली में ‘‘पिछवाई’’ चित्र कला पर शिविर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘केन बैम्बू क्राफ्ट वर्कशॉप, फाइबर आर्ट वर्कशॉप आदि का आयोजन करेगा। इसके अलावा विलुप्त लोक और जनजाति वाद्य यंत्रों पर एक और कार्यशाला आलोच्य में आयोजित की जाने का अनुमोदन किया गया। ग्रामीण स्तर पर लोक कलाओं के प्रसार के लिये केन्द्र द्वारा सदस्य राज्यों में ‘‘यात्रा-पश्चिमालाप’’ उदयपुर में फूड और संगीत उत्सव ‘‘शरद रंग’’, सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिये लोक कलाओं से अलंकृत ‘‘प्रहरी’’, बालकों के लिये ‘‘बालोत्सव’’, दिवयांगों के लिये ‘‘उड़ान’’ के आयोजन के साथ-साथ सदस्य राज्यों के कला एवं संस्कृति निदेशालय के सहयोग नाट्योत्सव, पारंपरिक नाट्य समारोह, उदयपुर में मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ का आयोजन उल्लेखनीय है। इसके अलावा गोवा में ‘‘शिगमो उत्सव’’, उदयपुर में ‘‘गणगौर उत्सव’’, चित्तौडगढ़ में ‘‘मीरा महोत्सव’’, गुजरात में ‘‘तरणेतर मेला’’, महाराष्ट्र में ‘‘पंढरपुर उत्सव’’ का आयोजन केन्द्र द्वारा किया जायेगा।
बैठक में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती अमिता प्रसाद सरभाई, राजस्थान की कला एवं संस्कृति सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा, जयपुर के राजा भारद्वाज, अशोक शर्मा समेत कई कला मर्मज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये।
कला एवं संस्कृति मंत्री ने ‘‘पिछवाई’’ कला कार्यशाला का अवलोकन किया
उदयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने बुधवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली में केन्द्र द्वारा आयोजित ‘‘पिछवाई कला कार्यशाला’’ का अवलोकन किया तथा कार्यशाला में भाग लेने वाले कलाकारों से उनके द्वारा सृजित चित्रों की जानकारी ली। डॉ. कल्ला बुधवार दोपहर बागोर की हवेली पहुंचे जहां केन्द्र के प्रभारी निदेशक सुधांशु िंसंह द्वारा उनका स्वागत किया। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ कल्ला द्वारा इस अवसर पर केन्द्र के मुख्य द्वार पर स्थापित एवं केन्द्र द्वारा विगत दिनों दो चरणों में आयोजित फाइबर स्कल्पचर वर्कशॉप में देश के युवा कलाकारों द्वारा बनाई 12 फीट लम्बी ‘‘तोप’’ का अवलोकन किया।
ऐतिहासिक बागोर की हवेली के वास्तु से मेल खाती इन तोपों के द्वार पर लगने से द्वार की आभा में जहां एक नयेपन का आभास होता है वहीं इसके लगने से हवेली प्रांगण के सौन्दर्य में भी अभिवृद्धि हुई है।
इसके पश्चात डॉ. कल्ला ने बागोर की हवेली में आयोजित ‘‘पिछवाई चित्रकला कार्यशाला’’ में पिछवाई चित्र सृजन कर रहे चित्रकारों से भेंट की। कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रख्ते हुए सामाजिक दूरी का प्रयोग तथा स्वास्थ्य मापदण्डों के प्रयोग के साथ आयोजित इस कार्यशाला में 10 चित्रकार भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में सृजित चित्रों को हवेली में प्रदर्शित किये जाने की योजना है।
‘‘गणपति यात्रा’’ और लोक व जनजाति प्रतिमाओं से अभिभूत हुए कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. कल्ला
उदयपुर, 8 जुलाई। राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने बुधवार शाम पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के ग्रमीण शिल्प एवं लोक कला परिसर में केन्द्र द्वारा स्थापित फाइबर मूर्ति शिल्पों का अवलोकन किया जिसमें मुख्य रंगमंच के समीप स्थापित ‘‘गणेशोत्सव’’ में गणपति प्रतिमा की शोभा यात्रा के दृश्य बिम्ब की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
केन्द्र के प्रभारी निदेशक सुधांशु सिंह ने बताया कि शिल्पग्राम में विगत दिनों केन्द्र द्वारा आयोजित फाइबर स्कल्पचर वकशॉप में मुंबई के सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स के मूर्ति शिल्पकारों द्वारा फाइबर माध्यम का प्रयोग करते हुए विभिन्न मूर्ति शिल्पों का सृजन किया गया। केन्द्र द्वारा वर्ष 1989 में स्थापित शिल्पग्राम लोक कला और लोक तत्वों से युक्त परिसर है। इसके इन्ही तत्वों को दृष्टिगत रखते हुए कार्यशाला को थीम बेस बनाया गया तथा केन्द्र के सदस्य राज्यों के जनजीवन से जुड़ी कृतियों का सृजन किया गया। इसमें महाराष्ट्र का ‘‘गणेशोत्सव’’ प्रमुख है। लगभग 8 फीट की विशाल गणपति प्रतिमा के आगे पारंपरिक परिधान में नाचते-गाते और पताका लहराते जन समूह के दृश्य को प्रदर्शित किया गया है।
शिल्पग्राम में ही बंजारा रंगमंच के समीप केन्द्र के सदस्य राज्यों के लोगों के जीवन को दर्शाने का प्रयास फाइबर मूर्ति शिल्पों के माध्यम से किया गया है। इनमें राजस्थान व गुजरात का रेबारी, महाराष्ट्र का कोली तथा गोवा के मछली पालक के मूर्ति शिल्प प्रमुख हैं।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘‘संकल्प पर्व’’ अभियान के अंतर्गत कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शिल्पग्राम में ‘‘बिल्व’’ के पौधे का रोपण किया।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...