✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
नॉर्म्स के अनुसार गतिविधियां आयेजित करें केवीकेः प्रो. शर्मा
एसकेआरएयूः कृषि विज्ञान केन्द्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर, 8 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की गतिविधियों की वार्षिक समीक्षा बैठक बुधवार को प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर प्रो. शर्मा ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण इकाई है। सभी केन्द्रों पर कार्यरत कृषि वैज्ञानिक सतत रूप से किसानों के संपर्क में रहें तथा खेतों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रथम पंक्ति प्रदर्शन, प्रशिक्षण, आॅन फाॅर्म टेस्टिंग सहित सभी गतिविधियां नॉर्म्स के अनुसार आयोजित की जाएं तथा इनमें अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रभार क्षेत्र के सात तथा सरदारशहर एवं संगरिया में कार्यरत एनजीओ कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा गत वित्तीय वर्ष में की गई गतिविधियों की समीक्षा की।
प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक केवीके द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दो-दो गांव गोद लिए गए हैं। इन गांवों में अधिक से अधिक कार्यक्रम हों तथा इनके माध्यम से खेती की नई तकनीकें किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने अब तक कि गतिविधियों के बारे में जाना तथा बताया कि अब तक चार केवीके द्वारा समन्वित खेती इकाई प्रणाली की स्थापित की जा चुकी है। शीघ्र ही प्रत्येक केवीके द्वारा ऐसी इकाईयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने सभी केवीके प्रभारियों को इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए तथा कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में समन्वित खेती प्रणाली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है।
प्रो. शर्मा ने कोविड-19 के मद्देनजर कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा आॅनलाइन माध्यम और सोशल मीडिया द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केवीके व्हाट्सएप्प ग्रुप्स में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें तथा इनके माध्यम से कृषि संबंधी मार्गदर्शन साझा करें। बैठक के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 17 से 19 जुलाई तक राजस्थान एवं हरियाणा के कृषि विज्ञान केन्द्रो की आॅनलाइन वर्कशाॅप के दौरान दिए जाने वाले प्रस्तुतीकरण पर चर्चा की गई। प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभावी प्रस्तुतीकरण दें। इसमें सभी तथ्यों को सम्मिलित किया जाए। इस दौरान सभी केवीके प्रभारियों ने साल भर किए गए कार्यों का प्रजेंटेंशसन दिया।
इस दौरान प्रसार शिक्षा उपनिदेशक डाॅ. आर. के. वर्मा एवं कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र प्रभारी डाॅ. सीमा त्यागी मौजूद रहे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...