✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
10वीं के साथ बोर्ड की शेष परीक्षाएं पूरीं
12वीं कक्षा के सभी परिणाम जुलाई के पहले पखवाड़े में आ सकते हैं
अजमेर/जयपुर । राजस्थान माध्यमिक
शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का गणित और 12वीं के मनोविज्ञान
के पेपर के समापन के साथ ही बोर्ड की शेष परीक्षाएं मंगलवार
को पूरी हो गईं। गणित के पेपर में प्रदेशभर में 11.86 लाख
स्टूडेंट्स शामिल हुए। 12वीं मनोविज्ञान में भी करीब 500
विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड अब परिणाम की तैयारियों में जुट गया
है और माना जा रहा है कि बोर्ड की कक्षा 12वीं के सभी परिणाम
15 जुलाई तक आने की संभावना है। सबसे पहले 12वीं साइंस
का परिणाम जारी किया जाएगा।
कोरोना काल में बोर्ड की शेष परीक्षाएं 18 जून से शुरू
हो गई थीं। बोर्ड ने 12वीं की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही 10वीं
वोकेशनल, प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय आदि के भी विभिन्न
पेपर आयोजित कर लिए। मंगलवार को आखरी पेपर कक्षा 10वीं
का गणित का और 12वीं कक्षा का मनोविज्ञान का था।
परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से था, लेकिन विद्यार्थियों के
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला सात बजे बाद ही हो गया
था। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड
सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने
के लिए भी उपाय किए गए थे।
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...