✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जयपुर कलेक्ट्रेट में ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन का लोकार्पण
जयपुर, 6 मई। जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित की गई ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह मशीन जिला कलेक्ट्रेट स्टाफ के साथ ही लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में पास बनवाने कलेक्ट्रेट आने वाले लोगोें के लिए उपयोगी होगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री इकबाल खान भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि यह मशीन जयपुर की ई-फॉक्स कम्पनी द्वारा बनाई गई है। कम्पनी के प्रतिनिधि श्री प्रशांत ने बताया कि कम्पनी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट में यह मशीन निःशुल्क स्थापित किए जाने के साथ ही इस सप्ताह में शासन सचिवालय एवं विधानसभा में भी मशीनें लगाई जाएंगी।
इसमें सेनेटाइजर ऊपर से डाला जाता है एवं एक बार में फुल करने पर यह करीब ढाई हजार बार हाथों को सेनेटाइज कर सकती है। मशीन में सेनेटाइजर का लेवल बाहर से चैक किया जा सकता है। बिजली से चलने वाली इस मशीन में सेंसर्स लगे हैं जिनसे हाथों को सामने से मशीन में डालते ही आवश्यक मात्रा में सेनेटाजर हाथों पर आ जाता है।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...