✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*आइसोलेशन वार्ड में 24 दिन ड्यूटी कर सकुशल घर लौट रहे हैं कर्मवीर योद्धा* - महावीर कुमार सहदेव
6 मई 2020,राजस्थान बीकानेर/ बीकानेर डीडू सिपाहियों की मस्जिद के सामने के निवासी अजमल हुसैन सिसोदिया और विराटनगर उदासर रोड़ निवासी जयसिंह तानैनिया प्रयोगशाला सहायक पद पर ही पीबीएम अस्पताल कार्डियोलॉजी विभाग मैं कार्यरत है !

यह पिछले 24 दिनों से अपने घर परिवार से दूर रहते हुए कोरोना आइसोलेशन वार्ड पीबीएम में कोरोना संक्रमित व संदिग्धो के बीच एक क्रमवीर योद्धा की तरह कार्य किया है! यह परिवार वालों से वीडियो कॉल फोन से ही बात करते थे! अब यह सकुशल 24 दिन बाद अपने कर्तव्य को पूरा कर एक कर्मवीर योद्धा की तरह कार्य कर अपने घर लौट रहे हैं !यह कर्मवीर मरीजों का सैंपल लेने का कार्य करते रहे,लगभग 700 लोगों का सैंपल इन्होंने लिया !इनका कहना है कि हमारे लिए देश सेवा प्रथम धर्म है और सरकारी आदेश की पालना करना हमारा परम धर्म है! उसी के अनुकूल हमने कार्य किया ! आज हमें बेहद खुशी है कि हमने देश सेवा के लिए दिन-रात कर 24 दिन लगातार अपनी ड्यूटी दी आज हमारा मानव जीवन सफल हुआ!
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...