✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पढ़ना न भूलें - लू से बचाव की सलाह https://bahubhashi.blogspot.com/2020/05/blog-post_67.html
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रोवर ने महाराणा प्रताप का चित्र बनाया, श्रृद्धांजलि दी
09 मई 2020 । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर द्वारा स्थानीय संघ बीकानेर के कार्यालय में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रोवर ने महाराणा प्रताप का चित्र बनाया। और चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। स्थानीय संघ सचिव बृजमोहन पुरोहित ने कहा कि महाराणा प्रताप युग पुरूष है। उनके राष्ट्र प्रेम से सदैव प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। अपने देश की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले वीर महापुरूष महाराणा प्रताप वर्तमान में भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने की उस दौर में। आज कोरोना जैसी आपदा में हमें महाराणा प्रताप से सीखते हुए मर्यादित एवं संयमित जीवन जीते हुए कोरोना से संघर्ष कर उसको हराना है।
स्थानीय संघ के लीडर ट्रेनर एवं रोवर लीडर घनश्याम स्वामी ने बताया की महाराणा प्रताप ने संघर्ष काल में अपने आत्मविश्वास को कभी कमजोर नहीं होने दिया। अपने देश के प्रति समर्पण का भाव और साहस के लिये सर्वदा वंदित रहेगे।
स्काउट मास्टर श्रीवल्लभ पुरोहित ने महाराणा प्रताप का जलचित्र निर्माण किया। स्थानीय रोवर रविप्रकाश, कपिल सुथार, कंवरराम, गोपीराम प्रजापत, समुन्द्रसिंह एवं सत्यप्रकाश प्रजापत ने श्रृंदाजली अर्पित की।
पढ़ना न भूलें - लू से बचाव की सलाह https://bahubhashi.blogspot.com/2020/05/blog-post_67.html
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...