✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नेशनल वेबकाॅन बुधवार से, ‘कोविड-19 के बाद कृषि’ विषय पर प्रो. सिंह देंगे व्याख्यान
बीकानेर, 5 मई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा 6 से 8 मई तक ‘नेशनल बेबकाॅन’ आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय वेब सेमीनार के दौरान देशभर के कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। वेबकाॅन में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ‘कोविड-19 के बाद कृषि’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। प्रो. सिंह ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में वेब माध्यम सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। यह प्लेटफाॅर्म किसानों, उपभोक्ताओं, रिसर्च स्काॅलर्स, प्रौद्योगिकीय संगठनों, नीति निर्धारकों, एनजीओ आदि के विचारों के आदान-प्रदान की दृष्टि से सहायक सिद्ध हो रहा है। इसके मद्देनजर ‘कृषि उत्पाद एवं समर्थन प्रणाली प्रबंधनः अनुभव साझाकरण एवं रणनीति’ विषय पर नेशनल वेबकाॅन का आयोजन हो रहा है।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...