✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 5 मई 2020
काउंसलिंग के जरिये पदस्थापन करने वाले अभ्यर्थियों को गृह जिला ही प्रदान किया जाए - यशपाल
बीकानेर 5 मई- शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी को आज कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2018 के चयनित अभ्यर्थियों को दूरस्थ जिलों में भेजने की बजाय गृह जिले में ही पदस्थापित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा और उसकी प्रति राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी प्रेषित की है|
सौरभ स्वामी से बात करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल ने कहा कि कोरोना के चलते पाबंदियों के कारण यू भी अभ्यर्थियों को दूसरे जिले में जाने की अनुमति नही मिलेगी और अन्य विभागों में भी रिक्त पदों को देखते हुए ऐसे चयनित अभ्यर्थियों को गृह जिला देने से रिक्त पदों पर भी भर्ती हो जाएगी | यशपाल गहलोत ने कहा कि जूनियर अस्सिस्टेंट एग्जाम 2018 के अंतर्गत ARD विभाग ने सफल अभ्यर्थियों को विभाग आवंटन और जिला आवंटन किया गया है . इन सूचि में अनेक अभ्यर्थयों को उनका गृह जिला नहीं दिया गया है . जिनमे अधिक संख्या शिक्षा विभाग की है लगभग 6000 अभ्यर्थयों को ये विभाग आवंटित हुआ है .
सभी अभ्यर्थियों की कौन्सेल्लिंग स्टेट लेवल पर करने . राज्य की सभी कनिष्ठ सहायक पदों को सभी के लिए खोलने का निवेदन किया ताकि वरीयता के आधार पर सभी अभ्यर्थी अपनी वरीयता के अनुसार राज्य के किसी भी ज़िले में पदस्थापन प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र होगा . इसके अलावा शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों के पदों को भी अभ्यर्थयों को चुनने के लिए दिए जाने की भी मांग की है
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...