✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डॉक्टरों के परामर्श पर ही दी जाए
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा
नई दिल्ली । कोरोना के संकट से निपटने के लिए जारी देशव्यापी
अभियान की नियमित समीक्षा और निगरानी के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
की अगुवाई में गठित मंत्री समूह (जीओएम) ने बृहस्पतिवार को वायरल रोधी
दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के सीमित इस्तेमाल की जरूरत पर बल देते हुए
निर्देश दिया है कि सिर्फ चिकित्सकों के परामर्श पर ही यह दवा मरीजों को दी
जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा के
लिए आहूत जीओएम की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीनका इस्तेमाल सिर्फ चिकित्सकीय परामर्श पर ही हो।
मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार जीओएम ने हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों
के लिए यह दवा नुकसानदायक साबित होने के खतरों को सार्वजनिक तौर पर
अवगत कराने का भी निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि भारत में मलेरिया सहित
अन्य वायरल जनित बुखार में इस्तेमाल होने वाली इस दवा के प्रयोग को
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीमित कर दिया गया है। कोरोना के इलाज में
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीनके कारगर होने के बारे में अब तक पुख्ता वैज्ञानिक
प्रमाण उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों को ऐहतियात के
तौर पर इस दवा का सेवन नहीं करने की लगातार अपील कर रहा है।
युगपक्ष
हिस
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...