✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
साभार हिस / युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
जयपुर -::- लॉकडाउन के बीच पुलिस कर्मियों को ऑर्गेनिक ज्यूस और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया
है
पुलिसकर्मियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आया खास जूस
जयपुर । राजधानी जयपुर में लॉकडाउन के दौरान चप्पे
चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है। शहर
में 200 से अधिक जगह पर
नाकेबंदी की गई है जबकि 11 से
अधिक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू के
कारण विशेष एहतियात बरते जा रहे
हैं।
ऐसे में पुलिस कमिश्नरेट में
पुलिस कर्मियों की प्रतिरोधक क्षमता
को बढ़ाने के लिए एक खास जूस
उपलब्ध कराया गया है। शुक्रवार को
एक निजी कंपनी द्वारा करीब 25
लाख रुपए के 12 हजार जूस के
पैकेट्स का वितरण पुलिस कर्मियों
को किया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
अशोक गुप्ता ने बताया कि एक
कंपनी की ओर से सामाजिक
सरोकार की दिशा में कार्य करते हुए
पुलिस कर्मियों को ऑर्गेनिक ज्यूस
और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया
है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस
की महामारी में पुलिस जनता की
सुरक्षा के लिए दिन-रात सड़कों पर
ड्यूटी कर रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में यह
ज्यूस निश्चित रूप से पुलिस कर्मियों
की रोग प्रतिरोधक क्षमता को
बढ़ाएगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
अशोक गुप्ता के अनुसार, पुलिस
कर्मियों को वितरित किए जूस में
एलोवेरा, आंवला, जिंजर, अश्वगंधा,
तुलसी, गिलोय और विटामिन
मिनरल्स जैसे तत्व हैं, ये सभी
तत्वम शरीर की प्रतिरोधक क्षमता
बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
उल्लेनखनीय है कि जब से राजस्थान
में लोग डाउन लागू किया गया है, तब
से पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर
तैनात है पुलिस कर्मियों द्वारा 24 घंटे
सेवाएं दी जा रही है। पुलिस कर्मियों
को रोजाना लोगों के संपर्क में आना
पड़ रहा है।
साभार हिस / युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...