✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
19 नवंबर में ही यूएस खुफिया एजेंसियों ने दी थी
चेतावनी, चीन से प्रलय जैसे फैलने वाली है महामारी
नई दिल्ली । चीन के
जिस वुहान शहर से पूरी दुनिया में
कोरोना वायरस महामारी फैली, अब
वहां जश्न का माहौल है। अब चीन
को छोड़ बाकी दुनिया वायरस का
कहर झेल रही है। चीन ने दुनिया को
काफी वक्त तक इस खतरनाक
वायरस को लेकर अंधेरे में रखा। इस
बीच एक अमेरिकी न्यूज चैनल
एबीसी न्यूज ने सनसनीखेज दावा
किया है कि यूएस इंटेलिजेंस
अधिकारियों ने पिछले साल नवंबर
के आखिर में ही चीन से प्रलय की
तरह महामारी फैलने की चेतावनी दे
दी थी। इस दावे के बाद पेइचिंग की
भूमिका सवालों में है कि अगर
विदेशी खुफिया एजेंसी को भी
महामारी के विकराल होने का अंदाजा
था तो चीन को यह क्यों नहीं हुआ?
क्या चीन अपनी अर्थव्यवस्था को
बचाने के लिए वायरस को लेकर झूठ
बोलता रहा और उसके इसी खुदगर्ज
रवैये से दुनिया भर में महामारी
पहुंची?
यूएस इंटेलिजेंस रिपोर्ट से
खुली चीन के गुनाहों की पोल
कोरोना वायरस महामारी के बीच
चीन पर आरोप लग रहे हैं कि
शुरुआत से ही वह पूरी दुनिया से
सच्चाई छिपाता रहा। यह पता चल
जाने के बाद भी कि वायरस बहुत ही
ज्यादा संक्रामक है और इंसान से
इंसान के बीच फैल रहा है, चीन ने
खुद अपने नागरिकों और दुनिया से
झूठ बोला कि यह ज्यादा खतरनाक
नहीं है।
देश में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन
नहीं, ज्यादा टेस्टिंग
31 दिसंबर को चीन ने डब्ल्यूएचओ
को रहस्यमय बीमारी की दी थी
जानकारी
31 दिसंबर को चीन ने
पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन को
न्यूमोनिया जैसे रहस्यमय बीमारी के
बारे में बताया। 7 जनवरी को उसने
पहली बार कोरोना वायरस की पुष्टि
की। स्थिति बिगडऩे के बाद 23
जनवरी को उसने वुहान को सख्त
लॉकडाउन में डाल दिया, लेकिन तब
तक वायरस दुनिया के तमाम देशों में
फैल चुका था। तो क्या चीन सिर्फ इसलिए
झूठ बोलता रहा कि खतरनाक
वायरस की सच्चाई बाहर आने के
बाद दुनियाभर के देश उसके यहां से
आयात रोक देंगे, विदेश से लोग
उसके यहां जाने से बचेंगे और
उसकी इकॉनमी को नुकसान
पहुंचेगा? यूएस इंटेलिजेंस की रिपोर्ट
से जुड़ा खुलासा कहीं न कहीं चीन
के गुनाहों की पोल खोल रहा है।
साभार (हिस) युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...