✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
लॉकडाऊन-2.0 की तैयारी!
सरकार का फोकस कोरोना के
हॉटस्पॉट्स और इकॉनमी पर
नई दिल्ली । कोरोना वायरस की वजह से
केंद्रीय मंत्री भी मंत्रालयों के बजाय घर से काम कर रहे
हैं। मगर पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सभी
केंद्रीय मंत्रियों को सोमवार से मंत्रालयों में कामकाज
बहाल करने को कहा गया है। अधिकारी भी अब मंत्रालय
जाकर काम करेंगे। मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद के
प्लान को तैयार करने को कहा गया है ताकि इकॉनमी
जल्द पटरी पर आए।
जॉइंट सेक्रटरी, इससे ऊपर के
अधिकारी सोमवार से करेंगे काम
जॉइंट सेक्रटरी और उससे ऊपर रैंक के अधिकारी
सोमवार से मंत्रालयों में फिर से काम करना शुरू करेंगे।
साफ है कि अभी सभी स्टाफ मंत्रालय से काम नहीं शुरू
करेंगे। सूत्रों के मुताबिक करीब एक तिहाई जरूरी स्टाफ
को मंत्रालय में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है।
सभी मंत्रालयों को कहा गया है कि जॉइंट सेक्रटरी और
उससे ऊपर रैंक के अधिकारी सोमवार से संबंधित
विभागों में काम शुरू करेंगे।
सरकार का फोकस कोरोना के
हॉटस्पॉट्स और इकॉनमी पर
सूत्रों ने बताया कि सरकार का फोकस हॉटस्पॉट्स
पर है ताकि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोका
जाए। इसके अलावा सरकार कोशिशें कर रही है कि जब
लॉकडाउन हटे तो इकॉनमी पटरी पर आ जाए। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ
मीटिंग के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गयी हैं की
केंद्र सरकार लॉकडाउन 2 हफ्ते और बढ़ा सकती है। देश
में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मामले बढऩे
के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन पर चर्चा के लिए
आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में हैं। कुछ मुख्यमंत्रियों ने
पीएम मोदी से वित्तीय पैकेज की मांग भी की है। ओडिशा
के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पंजाब के मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन
की अवधि पहले ही बढ़ा चुके हैं। कोरोना वायरस के
कारण देश भर में 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा
चुके हैं।
30 अप्रैल तक बढ़ सकता है
देशव्यापी लॉकडाउन
भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के
लिए 25 मार्च से ही 14 अप्रैल तक यानी 21 दिनों के
लिए लॉकडाउन लागू है। इस दौरान केंद्र के ज्यादातर मंत्री
भी घरों से काम कर रहे हैं।
लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने की
चर्चा के बीच मोदी सरकार ने मंत्रियों से मंत्रालयों में
कामकाज संभालने का निर्देश दिया है।
(साभार हिस) युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...