✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के अन्तर्गत आज राजकीय डूंगर महाविद्यालय में संभाग के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवको की एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सम्पर्क अधिकारी एवं राज्य समन्वयक एनएसएस डा. बन्नेसिंह ने की। संगोष्ठी में डा. भीमराम अम्बेडकर के सामाजिक दर्शन विषय पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. बन्ने सिंह ने वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डॉ अम्बेडकर एवं गांधी के विचारों को प्रासंगिक माना। उन्होनें कहा कि महात्मा गांधी का 150 वीं जयन्ती वर्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वर्ण जयन्ती वर्ष इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पूरे वर्ष भर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महापुरुषो के व्यक्तित्व के संबंध में आयोजन आयोजित किए जायेंगे। डॉ सिंह ने कहा कि बीकानेर संभाग एनएसएस गतिविधियों के लिए जाना जाता है उन्होने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की दो यूनिट प्रारम्भ करने की घोषणा की। सगोष्ठी में डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश कौशिक, सहायक निदेशक कॉलेज डॉ राकेश हर्ष, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव डॉ बिठ्ठल बिस्सा, पूर्व प्राचार्य डॉ एन.के. व्यास, डॉ जे.एस. भटनागर एवं जिला समन्वयक डा. नरेन्द्र लांबा ने भी अपने विचार रखे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...