✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 मंडल में नवाचार : बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहली बार यात्री सुविधा हेतु हेल्थ चैकअप कियोस्क “पल्स“,
बीकानेर मंडल द्वारा बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार हैल्थ चैकअप कियोस्क “पल्स” लगाया गया है। इसका शुभारम्भ श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ,मंडल रेल प्रबंधक , बीकानेर ने अपने फीता काट कर किया । इस अवसर पर श्री डी.एल.मीणा अपर मंडल रेल प्रबधक , (समन्वय) बीकानेर , श्री पी.के.खत्री, अपर मंडल रेल प्रबधक , (इन्फ्रा) बीकानेर, श्री जितेन्द्र मीणा ,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी व पल्स एक्टिव स्टेशंस संस्था के कर्मचारी मौजूद थे ।
रेलवे यात्री सुविधा हेतु हमेशा तत्पर है । हेल्थ चैकअप कियोस्क “पल्स” , “पल्स एक्टिव स्टेशंस” संस्था के “हेल्दी, हैप्पी फैमिली और हैल्दी नेशन” के मिशन के तहत लगाया गया है । ये इंटरनेट ऑपरेटिड हैल्थ कियोस्क है ,जो यात्रियों द्वारा आसानी से उपयोग में लेने के बाद स्वस्थ ,फिट और खुश रहने में मदद करेगा । ये साईंस बेस्ड प्रोग्राम व सोल्यूशन है।
इसके द्वारा यात्री बहुत ही कम चार्ज पर यात्री की उम्र के अनुसार उसका वजन , फैट , बीएमआर (प्रतिदिन कैलोरी की मात्रा) , प्रोटीन , वजन, फैट मास , बोडी मिनरल मास, बोन मिनरल मास , पल्स स्कोर , उंचाई , लंग स्कोर , ब्लड प्रैशर , पल्स रेट एसपी ओ2 , ब्लड शूगर की जाचं कर , हाथों-हाथ रिपोर्ट प्रिंट होकर मिल जाती है ।
इसके लिए रुपये 50/- , 100/- के चार्ज पर विभिन्न जांचें की जाएंगी । इसके लिए कियोस्क का समय जांच प्रात: 10.00 बजे से रात्रि 21.00 ( 09.00 ) बजे तक रहेगा ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...