✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय में तीन पाठ्यक्रम स्वीकृत
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर 3 नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति जारी करते हुए नए पदों का सजृन किया है। उन्होंने कहा कि भूगोल, वाणिज्य एवं प्रबंधन तथा फाइन आर्ट्स (ड्राइंग एंड पेंटिंग) प्रारंभ करने के लिए शैक्षणिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए शैक्षणिक संवर्ग के नवीन पदों का सृजन किया गया है। उन्होंने बताया कि भूगोल विषय के लिए आचार्य का एक पद, सह आचार्य के दो तथा सहायक आचार्य के 3 पद सृजित किए गए हैं। इसी प्रकार वाणिज्य एवं प्रबंधन में आचार्य का एक, सह आचार्य के दो तथा सहायक आचार्य के 3 पद सृजित किए गए हैं। भाटी ने कहा कि फाइन आर्ट्स ( ड्राइंग एवं पेंटिंग ) विषय के लिए भी आचार्य का एक , सह आचार्य के दो तथा सहायक आचार्य के 3 पदों का सृजन किया गया है । इन पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी और अगले सत्र से पाठ्यक्रम प्रारंभ कर दिए जायेंगे।
भाटी ने कहा कि गंगासिंह विश्व विद्यालय को राजकीय डूंगर काॅलेज, राजकीय महारानी सुर्दशन कन्या महाविद्यालय को संगठक काॅलेज बनाना विचाराधीन है। विधि काॅलेज की मांग आई है कि इस काॅलेज को भी विश्वविद्यालय से सबद्ध किया जो तो उसे भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय विधि कोर्स प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम में शीघ्र ही स्थाई के रूप से रिक्त पदों को भर दिया जायेगा।
उन्होंने स्थानीय काॅलेजों में विकास करवाने की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने डूंगर काॅलेज को पीटीटीई का नोडल बनाया है। इस परीक्षा से मिलने वाली राशि को महाविद्यालयों के विकास पर खर्च की जायेगी।
इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री भाटी व पूर्व सांसद डूडी ने विधि महाविद्यालय छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...