✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गर्मी बढ़ने पर टिड्डी दल का बड़ा हमला हो सकता है - विधानसभा में नोखा विधायक ने सरकार को चेताया
नोखा/ बीकानेर । 10-02-2020 ।
आज राजस्थान विधानसभा के चतुर्थ सत्र के तृतीय दिन नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सोमवार को सदन में राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन सम्बन्धी नियम 50 के तहत राजस्थान प्रदेश में हुए टिड्डी दल के भंयकर हमले से उत्पन्न हुई स्थिति पर सदन में व्यापक चर्चा हेतु कार्य-स्थगन प्रस्ताव को लाने की अनुमति चाही गयी थी ।
इस संबंध में विषय की गंभीरता व विपक्ष की आक्रमकता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने व्यवस्था दी कि सरकार इस गम्भीर विषय पर 5 बजे सदन में जबाव देगी ।
राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सदन में 5 बजे वक्तव्य दिया ।
उसके बाद विधायक बिश्नोई ने सदन में कहा कि टिड्डी दल के भंयकर हमले से राजस्थान के 12 जिलों में लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गयी है । 9 माह पहले खरीफ की फसल में जब टिड्डी दल का हमला हुआ था तब सदन के माध्यम से सरकार को आगाह किया था, तब मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए चाक चौबंद है ।
बिश्नोई ने कहा कि सरकार ने खरीफ फसल का मुआवजा भी नही दिया और समय रहते नियंत्रण करते तो राजस्थान में टिड्डी दल से इतना नुकसान नही होता ।
बिश्नोई ने कहा कि वैज्ञानिकों ने जो अंदेशा जताया है कि अप्रेल में जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी तब टिड्डी दल का बड़ा हमला होगा और जिन 12 जिलों में अभी टिड्डी दल का हमला हुआ है वहां टिड्डी दल का फाका बनेगा जो वयस्क (एडल्ट) बनने के बाद फसलो को भारी नुकसान पहुंचाएगा ।
बिश्नोई ने सरकार से मांग करते हुवे कहा कि सरकार को समय रहते वैज्ञानिकों के साथ मिलकर रोकथाम के प्रयास करने चाहिए । इसके साथ ही बाड़मेर जिले के दो किसानों किटनोद पचपदरा के भगाराम मेघवाल व गुड़ामालानी के निम्बाराम जाट जिनकी टिड्डी दल के हमले के सदमे से मौत हो गयी उनके परिवार को सरकार आर्थिक पैकेज दे ।
बिश्नोई ने राज्य सरकार से मांग करते हुवे कहा कि राजस्थान के 12 जिलों में जहां टिड्डी दल का हमला हुआ है वहां के किसानों के 12 माह के बिजली बिल माफ करने चाहिये ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके । इसके अलावा राज्य सरकार अपने किसान कल्याण कोष जिसमे 1000 करोड़ रुपये है उसे भी टिड्डी प्रभावित किसानों को मुआवजे के रूप में दिया जाए ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...