✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
87 अस्पतालों में 2,047 गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांचें
8 निजी गायनेकोलोजिस्ट ने दी निःशुल्क सेवाएं
बीकानेर। भावी माताओं और आने वाले मेहमानों की स्वास्थ्य सुनिश्चितता के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को विशेष एएनसी शिविर आयोजित किए गए। इस माह 9 तारीख को रविवार पड़ने के कारण पीएमएसएमए 10 को मनाया गया। आशा और एएनएम द्वारा घर-घर सूचना देकर गर्भवतियों को डॉक्टरी जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल सहित जिले भर के 87 अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कुल 2,047 गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई। जिला अस्पताल में डॉ. बी.एल. हटीला के नेतृत्व में 95 गर्भवतियों की एएनसी की गई 13 गर्भवतियों की सोनोग्राफी, 13 की एचआईवी और वीडीआरएल जांचें हुई। शहरी यूपीएचसी में 330, खण्ड बीकानेर में 302, श्रीडूंगरगढ़ में 230, नोखा में 467, कोलायत में 272, लूणकरणसर में 243 व खाजूवाला में 108 गर्भवतियों की जांचे हुई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि जिले के 8 निजी गायनेकोलोजिस्ट ने भी पीएमएसएमए अभियान के तहत स्वेच्छा से निःशुल्क सेवाएं देते हुए कुल 176 एएनसी जांचें की गई।
मिली निःशुल्क लैब टेस्ट और दवा सुविधा
गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। ये जांचें हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान के लिए कारगर है। मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने विशेषकर एनीमिया की जांच कर एनेमिक महिलाओं को आवश्यकतानुसार आयरन की गोलियां, आयरन सुक्रोज इंजेक्शन डोज व ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...