सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आज
गंगाशहर। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान द्वारा आचार्यश्री तुलसी की मासिक पुण्यतिथि पर ’’राष्ट्र उत्थान और आचार्य श्री महाप्रज्ञ’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनिश्री मणिलालजी एवं मुनिश्री कुशलकुमार जी के सान्निध्य में गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ स्थल पर 15 दिसम्बर 2019 रविवार को सुबह 9ः30 बजे आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में महिला अध्ययन केन्द्र, एजीएसयू निदेशक डॉ. मेघना शर्मा, मुख्य वक्ता तथा नगर निगम महापौर सुशीला कंवर मुख्य अतिथि हांेगी। जतन संचेती ने बताया कि प्रत्येक महीने की कृष्णा तीज पर आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित समाज के श्रावक-श्राविकाओं को चारित्रात्माओं का उद्बोधन सुनने का लाभ भी प्राप्त होगा। संगोष्ठी में परिजनों व मित्रों सहित उपस्थित होने की अपील की है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...