सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कपालभाति योग क्रिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले युवाओं को मिला प्रमाण-पत्र, महौपार सुशीला कंवर ने किया सम्मान
बीकानेर। पुरानी गिन्नाणी स्थित आनन्दम् योग एवं मेडिटेशन संस्थान द्वारा रविवार को पी एण्ड पी संस्थान द्वारा आयोजित कपालभाति योग क्रिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 17 योग साधकों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। योग गुरू दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर एवं विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने प्रतिभागियों को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
महापौर सुशीला कंवर ने योग की जीवन में महत्ता बताते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आधुनिक जीवन में सबसे उचित एवं लाभप्रद माध्यम है, उन्होंने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि बीकानेर के युवाओं द्वारा कपालभाति योग क्रिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर शहर का नाम रोशन करने के लिए बीकाणावासी गौरवान्वित हैं। आयुर्वेद विभाग के डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान से हमारा तन, मन स्वस्थ रहने के साथ ही सर्वांगीण विकास होता है।
योग गुरू दीपक शर्मा ने महापौर सुशीला कंवर को भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाकर स्वस्थ बीकाणा के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया और अधिक से अधिक लोगों को योग से जुडने की प्रेरणा दी। इस मौके युवा भाजपा नेता विक्रम सिंह एवं वार्ड न 22 के पार्षद इंजीनियर प्रतीक स्वामी ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक नन्दलाल शर्मा, शिवशंकर व्यास, राजकुमारी, डॉ. अमित पुरोहित, प्रेमशंकर व्यास, अर्जुन व्यास, अरूण व्यास, सी.ए. मुदित कोठारी, रविप्रकाश शर्मा, यशस्विनी शर्मा, गोविंद ओझा एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...