सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
5 दिन के लिए मेडिकल स्टोर का लाईसेंस निलंबित
बीकानेर, 12 दिसम्बर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चन्द्र मुटनेजा ने फर्म मै. आर.बी. मेडिकल संेटर, दुकान नं.11, 543 मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर का लाईसेस 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाये जाने पर 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2019 तक के लिए लाईसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही फर्म के विरूद्ध किसी प्रकार की लंबित व प्रस्तावित न्यायिक कार्यवाही पर बिना कोई विपरीत असर डाले की गई है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...