सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ईसीबी रेक्टा : कार्य का बहिष्कार किया, गुरु सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे
ईसीबी में वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता के कारण शैक्षणिक व अशैक्षनिक कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला है इस हेतु पूर्व में महाविद्यालय प्रशासन व राज्य सरकार के तकनिकी शिक्षा विभाग को विभिन्न पत्रों एवं ज्ञापनों द्वारा अनेकानेक बार सूचित किया जा चुका है उसके उपरांत भी इस बाबत आज तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाने के कारण 11-12-2019 को राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ (रेक्टा), बीकानेर इकाई व अशैक्षनिक कर्मचारी संघठन अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के सदस्यों ने मिलकर कार्य का बहिष्कार करने उपरांत संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया l जिसके परिणाम स्वरूप कक्षाओं का बहिष्कार, महाविद्यालय में चल रहे अकादमिक व प्रशासन सम्बन्धी कार्यों का बहिष्कार किया गया l
रेक्टा संरक्षक डॉ ओम प्रकाश जाखड ने बताया की कल अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षनिक कर्मचारी संयुक्त रूप से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला मजिस्ट्रेट के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे l
बैठक को संबोधित करते हुए अशेक्षनिक कर्मचारी संघठन अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के अध्यक्ष संतोष पुरोहित ने कहा की पिछले तीन महीनों का वेतन नहीं मिलने के कारण सभी कर्मचारियों में रोष है जिसके फलस्वरूप ये आन्दोलन सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर और उग्र रूप लेगा l
रेक्टा के अध्यक्ष डॉ शौकत अली ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया की अब तक वेतन की मांग को लेकर केवल शेक्षणिक संघठन (रेक्टा) ही आंदोलित था परन्तु आज अशेक्षनिक कर्मचारी संघटन भी इस आन्दोलन में पूर्णतया शामिल हो चुका है जिसका स्वागत व आभार है l आगे के आन्दोलन की रूपरेखा अब संयुक्त रूप से तय की जायेगी l
रेक्टा के महासचिव डॉ मनोज कुड़ी ने बताया की वेतन के स्थायी समाधान के मांग के सन्दर्भ में बीकानेर संभाग के समस्त जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री को पात्र भिजवाए जायेंगे l
इसके अतिरिक्त बैठक को अन्य कई सदश्यों ने भी सम्भोधित किया l बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की पूर्व में निश्चित कार्यक्रम के अनुरूप 15 दिसम्बर तक उक्त समस्या का समाधान नहीं होने पर 16 दिसम्बर को सभी शेक्षणिक कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से अतिरिक्त प्रसाशनिक दायित्वों से इस्तीफा दिया जाएगा l
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
डॉ. मनोज कुड़ी, डॉ ओ.पी.जाखड, डॉ शौकत अली, संतोष पुरोहित, दिनेश पारीक, सुरेन्द्र जाखड, राधा माथुर, राजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह तंवर, डॉ नवीन शर्मा, नरपत सिंह शेखावत, श्रद्धा परमार, वीरेंदर चौधरी, डॉ. शिवांगी बिस्सा, डॉ. प्रीती नरुका, डॉ दीपक सिंह, सुरेश पुरोहित, मनीष व्यास, मनोज खिचड, डॉ देवेन्द्र गहलोत, डॉ इंदु भूरिया, किशनलाल, भंवरलाल, डॉ राकेश पूनिया, डॉ अब्दुल जब्बर, डॉ विशाल गौड़, पवन तंवर, शिवशंकर पारीक, चंचल कछावा, मंजेश्वरी व्यास, चंद्रशेखर राजोरिया, अतुल गोस्वामी, गरिमा प्रजापत, डॉ. युनुस शेख, डॉ विजय शर्मा, अंकुर गोस्वामी, डॉ संजय तेजस्वी आदि सभी संघ के शेक्षणिक व अशेक्षनिक सदस्य उपस्थित रहे l
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...